बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जिसे लोग वेलकम 3 भी कर रहे हैं. यह मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी में 1 या 2 नहीं बल्कि 34 स्टार्स नजर आए हैं. यह एक मल्टीस्टारर मूवी है, जो इन दिनों थिएटर्स में कोहराम मचा रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे.
यह भी पढ़ें: Obsession से 150 गुना ज्यादा खौफनाक है 33 साल पुरानी ये फिल्म, हर सीन में भरा है डर और सस्पेंस
अक्षय कुमार ने उदय और मजनू भाई की वापसी पर क्या बोला?
लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद ‘वेलकम 4’ की भी चर्चा शुरु हो गई है. वहीं खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में वेलकम 4 पर बात करते हुए ‘उदय और मजनू भाई’ की जोड़ी का जिक्र किया था. दरअसल , मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने साफ किया था कि वेलकम फ्रेंचाइजी एक परिवार है. वहीं फिल्म में अनिल कपूर (मजनू भाई) और नाना पाटेकर (उदय शेट्टी) पर बात करते हुए साफ किया है कि उनके लिए फ्रेंचाइजी के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं. अक्षय ने यह भी दोहराया कि वेलकम फ्रेंचाइजी एक परिवार है और इसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मैं और तमाम लोग इस परिवार की हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि वेलकम 4 जब भी बनेगी आप उन सभी कलाकार को उसमें पाएंगे.
क्या ‘वेलकम 4’ में ‘उदय और मजनू भाई’ की होगी वापसी?
वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने भी ‘वेलकम 3′ में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के न रहने पर चुप्पी तोड़ी है. डायरेक्टर ने कहा कि दोनों बड़े स्टार नाना पाटेकर और अनिल कपूर अक्सर शूटिंग पर आते थे और हमारी मुलाकात भी होती थी.वहीं अहमद ने यह भी कहा कि हम हर समय बातें किया करते थे. इतना ही नहीं शूटिंग दौरान भी हमारे बीच फोन पर बात हुआ करती थी. नाना फोन कर के पुछा करते थे कि कैसा चल रहा है और मुझे मूवी कब देखने को मिलेगी. अहमद खान ने यह भी कहा कि नाना ने अक्षय कुमार के लिए मैसेज भी दिया था कि अक्षय को बता देना मैं अवेलेबल नहीं हूं. डायरेक्टर ने यह भी बताया कि अनिल कपूर का भी कॉल आया करता था उन्होंने ने भी पूछा था कैसा चल रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार कुछ प्लान करेंगे.
संबंधित खबरें
'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
33 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
22 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines