Farzi Trailer: शाहिद कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर ‘फर्जी’ वेब सीरीज का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। एक्शन ड्रामा आगामी 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा। ट्रेलर एक्शन और ड्रामा से भरपूर बताया जा है।
‘फर्जी’ के लिए फर्स्ट लुक पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी करने के बाद, फिल्म का ट्रेलर आज यानी 13 जनवरी को रिलीज किया गया है। मोशन पोस्टर में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और राशी खन्ना नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत शाहिद के विस्फोटक वन-लाइनर्स से होती है, जो जल्द ही एक खास सीन में बदल जाती है।
टीजर के अनुसार, विजय सेतुपति माचो ऑफिसर की भूमिका में हैं, जबकि शाहिद असली ‘फर्जी’ की भूमिका निभाते हैं। पूरे ट्रेलर में के के मेनन और राशि खन्ना की अदाएं बिखरी हुई हैं।
और पढ़िए – Gadar: सीक्वल से पहले थिएटर्स में एक बार फिर रिलीज होगी ‘गदर’, सनी देओल उखाड़ेंगे हैंडपंप, जानिए डेट
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि किस प्रकार शाहिद कपूर और उनकी टीम नकली नोटों का कारोबार करते हैं और रातोंरात अमीर बन जाते हैं। ट्रेलर में साफ तौर पर सिस्टम को तोड़ने के नए तरीकों को दिखाया गया है। जहां पर अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, गरीब केवल कर्ज चुकाते रह जाते हैं।
इस वेब सीरिज में शाहिद का एक और डायलॉग है, ‘हम मध्यम वर्ग के लोग नहीं है, हम मध्य उंगली वर्ग के लोग हैं।’ जैसा कि वेब सीरिज में विजय सेतुपति एक पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहिद और उनकी टीम का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानें कैसा हैं फर्जी का ट्रेलर
वेब सीरिज के ट्रेलर में शाहिद कपूर पैसों को तवज्जो देते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में शाहिद कपूर की एंट्री काफी दमदार दिखाई गई है। वहीं, सेतुपति एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा के के मेनन राशि खन्ना की उपस्थिति ट्रेलर के प्रोमो में काफी कम देखने को मिली है।
‘फर्जी’ शाहिद की मोस्ट अवेटेड मूवी है। इस वेब सीरिज का काफी वक्त से लोगों को इंतजार था। फिल्म में शाहिद कपूर, राशि खन्ना, के के मेनन, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वेब सीरिज में क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। सीरिज के डायरेक्टर राज और डीके हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines