Web Series Badnam Ashram Babita: वेब सीरीज आश्रम के दूसरे पार्ट के तीसरे हिस्से की बात करें तो हर तरफ इसकी चर्चा चल रही है। वहीं इस सीरीज के कैरेक्टर्स ने भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। बात निराला बाबा की हो, भोपा स्वामी की या फिर पम्मी की, हर कोई इनकी ही बात कर रहा है, लेकिन जहां एक तरफ पम्मी ने पूरे आश्रम के सिंहासन को हिलाकर भूचाल ला दिया है। वहीं दूसरी तरफ बबीता की भी काफी चर्चा हो रही है तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं बदनाम आश्रम की बबीता और क्यों हो रही है इनकी चर्चा?
सीरीज प्रकाश झा के निर्देशन में बनी ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज आश्रम (Aashram) के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। 27 फरवरी को रिलीज होते ही इस वेब सीरीज की हर तरफ बात होने लगी है। बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल (Bobby Deol) हों या फिर पम्मी की भूमिका में अदिति पोहनकर (Aaditi Pohankar), हर किसी को इनका रोल काफी पसंद आ रहा है। अब इसी बीच एक किरदार और है जो काफी छाया हुआ है। जी हां, हम बबीता की बात कर रहे हैं।
कौन हैं बदनाम गली की बबीता?
आश्रम सीजन-1 से किरदार बबीता ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। बबीता भाभी का किरदार त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने निभाया है। त्रिधा को आश्रम के पहले पार्ट में ही देखा गया था और यहीं से इन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। बॉबी देओल स्टारर आश्रम में बबीता के रोल में दिखीं त्रिधा की एक्टिंग की बारीकियों को सबने देखा है और इनकी तारीफ भी की है।
सोशल मीडिया पर बिजलियां गिराती हैं त्रिधा चौधरी
आश्रम में सीधी साधी दिखने वाली बबीता भाभी असल जिंदगी में काफी हसीन हैं। एक्ट्रेस के फैशन सेंस की काफी तारीफ की जाती है, जो हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है। अगर एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर एक नजर डालें तो वह अलग-अलग आउटफिट में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। इनकी तस्वीरों में लाइक्स और कमेंट की बौछार है। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines