9 एपिसोड वाली इस सीरीज को देखकर Gullak, Panchayat और Kota Factory भूल जाएंगे, Sony Liv पर मचा रही धमाल!

Sony LIVE Web Series Bada Naam Karenge: ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर मौजूद एक फैमिली सीरीज ऐसी है जिसके आगे पंचायत और कोटा फैक्टरी भी फीकी लगेंगी।

Sony LIV Web Series Bada Naam Karenge

Sony LIV Web Series Bada Naam Karenge

Sony LIV Web Series Bada Naam Karenge: आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फैमिली ड्रामा सीरीज की भरमार है। ‘गुल्लक’, ‘पंचायत’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी वेब सीरीज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन अब एक नई वेब सीरीज आई है, जो इन सभी को पीछे छोड़ते हुए दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। इस सीरीज का नाम है ‘बड़ा नाम करेंगे’, जो अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन किरदारों के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन

परिवार संग देखें ये शानदार वेब सीरीज

आजकल दर्शकों को वेब सीरीज में कंटेंट बहुत पसंद आता है। क्राइम, थ्रिलर, हॉरर, सस्पेंस जैसे जॉनर तो हमेशा से हिट रहे हैं, लेकिन फैमिली ड्रामा का भी एक अलग ही दर्शक है, जो साफ-सुथरी और दिल को छूने वाली कहानियों की तलाश में रहता है। ‘बड़ा नाम करेंगे’ इसी कैटेगरी में आती है, जहां आपको न तो अश्लीलता मिलेगी और न ही जबरदस्ती का मसाला।

विज्ञापन

क्या है इस वेब सीरीज की कहानी?

इस सीरीज की कहानी ऋषभ और सुरभि नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी अरेंज मैरिज तय होती है। जब दोनों परिवार पहली बार मिलते हैं, तब ऋषभ को पता चलता है कि सुरभि उसकी पुरानी दोस्त है। यहीं से कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। दोनों के पुराने दिनों की झलकियां दिखाई जाती हैं, जिसमें दोस्ती, हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की नोक-झोंक शामिल है।

विज्ञापन

लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब अचानक लॉकडाउन लग जाता है और दोनों को मजबूरन एक ही घर में रहना पड़ता है। इस दौरान दोनों के बीच के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, जो इस सीरीज को और भी ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। ये वेब सीरीज दिखाती है कि कैसे पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और रिश्तों को मजबूती से निभाया जाता है।

सूरज बड़जात्या की शानदार पेशकश

‘बड़ा नाम करेंगे’ का निर्देशन पलाश वासवानी ने किया है और इसे बनाया है सूरज बड़जात्या ने, जो पहले भी फैमिली ओरिएंटेड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी बनाई हुई ये वेब सीरीज भी दर्शकों के दिलों को छू रही है। इसमें कुल 9 एपिसोड हैं, जिन्हें आप सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

विज्ञापन

म्यूजिक और परफॉर्मेंस ने जीता दिल

सीरीज के गाने और बैकग्राउंड स्कोर भी इसकी खासियत हैं, जो इसे और ज्यादा प्रभावी बनाते हैं। ऋषभ और सुरभि के किरदारों को निभाने वाले कलाकारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जिससे दर्शक पूरी तरह कहानी से जुड़ जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ