Chhaava ने तोड़ा ब्लॉकबस्टर Pushpa 2 का ये रिकॉर्ड, 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ ही इस फिल्म ने अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज दर्शकों के बीच लगातार बना हुआ है। ये फिल्म अपनी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ चुकी है। खास बात ये है कि अब ‘छावा’ ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

छावा ने तोड़ा पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड

फिल्म ‘छावा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जोश और एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ये फिल्म पहले ही तीन हफ्तों में 500 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी। अब चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24वें दिन इस फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के 24वें दिन के 10.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से ज्यादा है। ये आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि ‘छावा’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और ये आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

विज्ञापन

पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी और शुरुआती वीकेंड में ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग और फिल्म की बेहतरीन कहानी ने इसे सुपरहिट बना दिया है।

‘छावा’ ने अब तक ‘गदर 2’ समेत कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म का अगला टारगेट शाहरुख खान की ‘पठान’ को पछाड़ना है। अगर फिल्म की यही रफ्तार बनी रही, तो ये जल्द ही ‘पठान’ की कमाई को भी पार कर सकती है।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्शन

इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतरेकर ने किया है। ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत सिंह जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘छावा’ की शानदार कमाई को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है। दर्शकों के जबरदस्त रिएक्शन्स और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई लंबी दौड़ तक जारी रह सकती है। बॉलीवुड में इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर आगे बढ़ रही ‘छावा’ निश्चित रूप से विक्की कौशल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ