War 2 May Superhit Inside Six Reasons: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अब तक इंडस्ट्री को कई बिग बजट फिल्में दे चुके हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फैंस के बीच वॉर 2 को लेकर काफी क्रेज है। इसी दिन रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म कुली भी रिलीज होने वाली है। हालांकि, वॉर 2 को लेकर ज्यादा क्रेज नजर आ रहा है। अगर आप भी मूवी टिकट बुक करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए जानें आखिर किन 5 वजहों से आपको वॉर 2 देखनी चाहिए? वॉर 2 को खास बनाने वाली 5 बातें क्या हैं?
बड़ी स्टारकास्ट
वॉर 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं, जो इसे खास बनाते हैं। वाईआरएफ की इस फिल्म में साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार शामिल हैं। वहीं, अयान मुखर्जी ने इसका निर्देशन किया है, जिससे इसकी ब्रॉन्ड वैल्यू और भी बढ़ जाती है। फिल्म की इस खास स्टारकास्ट के चलते वॉर 2 को हिंदी बेल्ट से लेकर साउथ तक के दर्शकों का खूब सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें– Hrithik Roshan-Jr NTR की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, War 2 में हुए ये बदलाव
रिलीज डेट से मिल सकता है फायदा
फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज हो रही है। ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाजा दर्शकों को लग चुका है। वॉर 2 में देशभक्ति देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस खास मौके पर रिलीज होने पर इसे फायदा मिल सकता है। वहीं, फिल्म को 4 दिनों के लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज होने का भी फायदा मिल सकता है।
धांसू एक्शन और VFX
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म में एक्शन सीन बहुत ही धांसू है। एक्शन प्रेमियों को ये फिल्म काफी पसंद आने वाली है। यशराज फिल्म्स की वीएफएक्स पर बहुत ही शानदार पकड़ है। फिल्म के वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स और हाई ऑक्टेन सीन इसे हिट बनाते हैं।
ग्लोबल फैन फॉलोइंग
ऋतिक और जूनियर एनटीआर की ग्लोबल फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ऐसे में फिल्म को इनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग का भी फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म वर्ल्डवाइड मॉन्स्टर हिट हो सकती है।
दर्शकों का फिल्म में इंटरेस्ट
रिलीज से पहले ही फिल्म वॉर 2 को लेकर फैंस में ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। BookMyShow पर अब तक 172.8 से ज्यादा लोग वॉर 2 के पोस्टर पर इंटरेस्ट दिखा चुके हैं। इन सभी कारणों से फिल्म के हिट होने के पूरे चांस हैं।
एडवांस बुकिंग में दिखा वॉर 2 का जलवा
वॉर 2 की एडवांस बुकिंग से भी इसकी सक्सेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिकस, फिल्म वॉर 2 ने अब तक करीब 2.40 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन से फिल्म के हिट होने की संभावना को और भी बल मिलता है।
ये भी पढ़ें–Coolie या War 2, एडवांस बुकिंग में कौन आगे? ऋतिक रोशन और रजनीकांत की मूवी में कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
29 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
58 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines