Kiara Advani Birthday Post: कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस के लिए इस बार बर्थडे बेहद खास रहा है। सबसे पहले तो एक्ट्रेस का ये मां बनने के बाद पहला जन्मदिन था, ऊपर से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ भी इस दिन रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर भी सिर्फ कियारा आडवाणी के ही चर्चे थे। हालांकि, कियारा सोशल मीडिया पर इस दिन ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आईं। अब एक दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
कियारा आडवाणी ने दिखाया स्पेशल बर्थडे केक
कियारा आडवाणी ने अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ‘वॉर 2’ एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल बर्थडे केक की फोटो शेयर की है। कियारा ने इस साल कोई आम बर्थडे केक कट नहीं किया, बल्कि उनका केक एक खास थीम पर था। कियारा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनका व्हाइट कलर का केक दिखाई दे रहा है, जिस पर मां और बेटी बनी हुई हैं। मां ने नवजात शिशु को प्यार से गोद में उठाया हुआ है। पीछे मां के खुले हुए पंख दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस केक के जरिए कियारा को परी बताया गया है।
कियारा ने लिखा थैंक्यू बर्थडे नोट
वहीं, अब फैमिली से मिले इस प्यार भरे केक की तस्वीर शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने एक थैंक्यू नोट भी लिखा है। कियारा आडवाणी ने लिखा, ‘मेरा सबसे स्पेशल बर्थडे। अपनी जिंदगी के सबसे प्यारे लोगों के साथ मनाया- मेरी बेबी, मेरे हस्बैंड और मेरे पेरेंट्स। जैसे ही हम इस खूबसूरत साल में कदम रख रहे हैं, हमारे दोनों गाने रिपीट पर बज रहे हैं। बेहद ग्रेटफुल और ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं। आप सभी की बधाइयों के लिए धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें: Video: सिद्धार्थ से पहले इस शख्स संग जुड़ा था नाम, कपूर खानदान की बहू बनने से चूक गईं एक्ट्रेस
वायरल हुआ कियारा आडवाणी का पोस्ट
अब कियारा आडवाणी के इस पोस्ट को फैंस और सेलेब्स पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग अभी भी कियारा को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों की नजरें तो इस स्पेशल केक से नहीं हट रही हैं। कियारा का केक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे देखकर वो कितना खुश हुई होंगी। एक्ट्रेस का ये बर्थडे वाकई बेहद खास रहा है। अब सोशल मीडिया पर फैंस उन पर और उनके इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines