Taarak Mehta छोड़ने के रूमर्स पर Sharad Sankla ने बताया सच, क्या शो को अलविदा कह देंगे 'अब्दुल'?

Sharad Sankla TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब कहा जा रहा है कि अब्दुल शो छोड़ सकते हैं। उनसे पहले भी कई एक्टर्स ने इस शो से किनारा किया है।

Sharad Sankla TMKOC

Sharad Sankla TMKOC

विज्ञापन

Sharad Sankla TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी पर सबसे लम्बे समय से चलता आ रहा शो है। इस शो को 16 साल पूरे हो चुके हैं और आज भी ये सफर जारी है। वहीं, शो से एक-एक कर अब कुछ लोगों का साथ छूटता जा रहा है। हाल ही में गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह (Kush Shah) ने इस शो को अलविदा कहा है। अभी फैंस टप्पू सेना के सदस्य के शो के जाने के दुख से बाहर भी नहीं आए हैं कि अब उन्हें एक और झटका लग सकता है। अब खबर आई है कि ‘अब्दुल’ का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद सांकला (Sharad Sankla) शो छोड़ सकते हैं।

शो से गायब हुए अब्दुल

दरअसल, पिछले कुछ एपिसोड से शरद सांकला यानी अब्दुल शो में नजर नहीं आ रहे हैं। शो का प्लॉट कुछ इस तरह से चल रहा है कि अब्दुल 50 हजार रुपये उधार लेकर गायब हैं और हर कोई उन्हें ढूंढ रहा है। अब इस तरह की स्टोरी का क्या मकसद है फैंस ये जानना चाहते हैं। क्या मेकर्स जानकर इस तरह की कहानी दिखा रहे हैं ताकि वो अब्दुल की शो से एग्जिट करवा सकें? या फिर वो छुट्टी पर हैं इसलिए इस तरह की कहानी एपिसोड में दिखाई जा रही है ताकि दर्शकों को उनकी कमी न खले?

विज्ञापन

शरद सांकला ने तोड़ी चुप्पी?

अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर शरद सांकला ने फैंस को सच बता दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वो शो छोड़ रहे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो सकता। लोगों को गलतफहमी हुई है। ये बस शो का ट्रैक है और जल्द ही अब्दुल की गोकुलधाम में वापसी होगी। एक्टर का कहना है कि वो इतने अच्छे प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रहे हैं। असित मोदी भी अच्छे इंसान हैं, ऐसे में वो कभी भी ये शो नहीं छोड़ेंगे। लेकिन इन रूमर्स से फैंस परेशान जरूर हो गए हैं। दरअसल, इस शो से अब तक कई एक्टर्स की एग्जिट हो चुकी हैं और फैंस उन्हें बेहद मिस करते हैं। इस लिस्ट में दया भाभी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) का नाम सबसे ऊपर आता है। आज भी लोग ये आस लगाए बैठे हैं कि उनकी शो में वापसी होगी।

विज्ञापन

इन कलाकारों ने बीच में छोड़ा शो

उनके अलावा शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) जिन्होंने तारक मेहता का किरदार निभाया वो भी अब इस शो को छोड़ चुके हैं। नेहा मेहता यानी अंजलि भाभी ने भी शो को साल 2020 में ही छोड़ दिया था। अब तक कई बार टप्पू और सोनू को रिप्लेस किया जा चुका है। रोशन सिंह सोढ़ी हो या उनकी पत्नी वो भी रिप्लेस हो चुके हैं। पहले डॉक्टर हाथी का निधन हो गया था, जिसके बाद वो शो में कभी नजर नहीं आए। नट्टू काका ने भी इस दुनिया को साल 2021 में अलविदा कह दिया था। ऐसे में शो से पुराने कलाकारों का साथ छूटता जा रहा है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ