हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्मों का ऑफर मिलता तो रख देती शर्तें, रिवलिंग कपड़ों से भी किया परहेज, इस हसीना को पहचाना क्या?

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की एक ऐसी हसीना जिन्होंने अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम किया। ना अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन
Waheeda Rehman

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अदाकाराएं रही हैं, जिन्होंने हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज किया है। भले ही आज वो इस दुनिया में ना हों, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनकी वही जगह है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम किया। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

हिंदी सिनेमा की सफल एक्ट्रेसेस में से एक

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान हैं। जी हां, वहीदा रहमान को हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। कई दशकों से फिल्मों में काम करने वाली वहीदा रहमान ने अपनी शर्तों पर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और खूब नाम कमाया। आज के समय में हर कोई वहीदा रहमान को जानता है और उनका अपना फैनबेस है।

एक्ट्रेस नहीं तो क्या बनना चाहती थीं वहीदा?

वहीदा रहमान आठ दशकों से फिल्मों में काम कर रही है। साल 1938 में जन्मी वहीदा रहमान का जन्म तमिलनाडु के चेंगलापट्टू में हुआ था। वहीदा रहमान की लाइफ के कई किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। वहीदा रहमान के बारे में कहा जाता है कि वो कोई अभिनेत्री नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें फिल्मों का रुख करना पड़ा।

विज्ञापन

अपनी कुछ शर्तें रख दिया करती थीं

एक बार ट्विंकल खन्ना से बात करते हुए वहीदा ने कहा था कि वो जिद्दी न्यूकमर हुआ करती थीं। वहीदा ने बताया कि जब उन्हें किसी फिल्म का ऑफर मिलता था, तो वो अपनी कुछ शर्तें रख दिया करती थीं। वहीदा का कहना था कि वो अपनी शर्तों पर ही काम करती थीं। इतना ही नहीं बल्कि अगर वहीदा की मानें तो उन्होंने फिल्मों में रिवलिंग कपड़े पहनने से भी इनकार कर दिया था।

देव आनंद ने किया था सपोर्ट

वहीदा के रिवलिंग कपड़े ना पहनने की बात पर फिल्म का डायरेक्टर भड़क गया था। उस वक्त उसने कहा था कि वो उनकी आखिरी फिल्म होगी। हालांकि, उस वक्त देव आनंद ने उन्हें सपोर्ट किया था। वहीदा ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि वहीदा अपने जमाने के मशहूर एक्टर गुरुदत्त पर फिदा थीं। दोनों को लेकर कहा जाता है कि उनकी नजदीकियों का असर गुरुदत्त की शादीशुदा जिंदगी पर भी हुआ।

विज्ञापन

शशि रेखी से की शादी

हालांकि, साल 1974, अप्रैल में वहीदा ने शशि रेखी (जिन्हें उनके स्क्रीन नाम कमलजीत से भी जाना जाता है) से शादी की थी। दोनों ने फिल्म शगून (1964) में साथ काम किया था और उनके दो बच्चे थे। अपनी शादी के बाद वे बेंगलुरु में एक फार्महाउस में रहते थे, लेकिन 21 नवंबर 2000 को रेखी की मौत के बाद वहीदा वापस बांद्रा, मुंबई आ गई थीं और अब वहीं रहती हैं।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant का Baba Ramdev पर फूटा गुस्सा, Mamta Kulkarni के सपोर्ट में आई ड्रामा क्वीन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola