'तुम इस लायक नहीं...' Vivian Dsena को याद आया स्ट्रगल, बताया टूट गया था सेल्फ कॉन्फिडेंस

Vivian Dsena Remember His Struggle: विवियन डीसेना भले ही बिग बॉस 18 जीत नहीं पाए हों लेकिन उन्होंने फैंस का दिल बखूबी जीत लिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया।

vivian dsena remember struggling days revealed he rejected 400 times in auditions

Vivian Dsena File Photo

Vivian Dsena Remember His Struggle: बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनर-अप विवियन डीसेना इस शो के बाद से लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के कॉमेडी शो ‘हफ्ता वसूली’ में बतौर गेस्ट एंट्री करते हुए देखा गया था। अब विवियन अपनी स्ट्रगल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘कलर्स’ के लाडले को कभी एक-एक शो के लिए मोहताज होना पड़ता था। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में किया है।

वर्सोवा में ऑडिशन देते थे विवियन

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विवियन डीसेना ने अपने स्ट्रगल फेज को याद किया और बताया कि मुंबई के वर्सोवा के आराम नगर में वह ऑडिशन देते थे लेकिन उन्हें बहुत बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि शायद ही ऐसा कोई एक्टर होगा जिसे आराम नगर में अपनी स्ट्रगलिंग जर्नी याद नहीं होगी। अपनी स्ट्रगलिंग जर्नी को याद करते हुए विवियन ने कहा, ‘मैंने बहुत से ऑडिशन दिए थे। मेरा चेहरा देखने के बाद एक दरवाजा खुलता था और तुरंत बंद हो जाता था।’

400 बार किया गया था रिजेक्ट  

विवियन डीसेना ने कहा कि एक बार वह ऑडिशन देने के लिए गए थे। किसी ने उनका ऑडिशन लिए बिना ही उन्हें सिर्फ देखकर रिजेक्ट कर दिया था। विवियन ने बताया कि उन्हें ऑडिशन का मौका मिलने से पहले कई बार कहा जाता था कि ‘तुम इस लायक नहीं हो।’ इतनी बार रिजेक्शन मिलने के बाद उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस टूट चुका था। ‘मधुबाला’ एक्टर ने आगे बताया कि उन्हें अपने शुरुआती दिनों में करीब 350 से 400 बार रिजेक्ट किया गया था।

हर कोई करता है इसका सामना

विवियन डीसेना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर किसी को स्ट्रगल का सामना करना पड़ता है। मेरे पास बहुत बड़ी स्ट्रगल की कहानी नहीं है लेकिन रिजेक्शन एक एक्टर की लाइफ का सबसे इंपोर्टेंट हिस्सा है।’ विवियन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें ‘प्यार की ये एक कहानी’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह ‘मधुबाला’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आ चुके हैं। बिग बॉस 18 के बाद फैंस उनके नए शो का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ