Sonu Nigam Son Transformation Look: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम अपनी गायकी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अब उनके बेटे निवान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। निवान उस वक्त लाइमलाइट में आए थे, जब उन्होंने अपने पापा की गोद में ‘अभी मुझमें कहीं’ गाना गाया था। उस वक्त वह काफी छोटे और क्यूट थे लेकिन अब निवान 17 साल के हो चुके हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है। नन्हे से निवान इतने बड़े और फैट से फिट हो चुके हैं कि आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
सोनू निगम ने कुछ घंटे पहले अपने बेटे निवान की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों ने आते ही फैंस का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। पहली तस्वीर में निवान का साइड फेस नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में उनका चेहरा काफी स्लिम नजर आ रहा है। सिंगर ने पोस्ट में यह दिखाने की कोशिश की है कि पहले निवान कैसे दिखते थे और अब वह कितना बदल चुके हैं। अगली तस्वीर में निवान काफी हेल्दी दिख रहे हैं। वहीं आखिरी की दोनों तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है।
टाइगर श्रॉफ भी हुए मुरीद
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनू निगम ने कैप्शन दिया, ‘भगवान तुम्हें हमेशा अपनी शरण में रखे। मैं तुम्हें आज सिर्फ आशीर्वाद भेज सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए तुम्हें बधाई हो।’ बता दें कि निवान की तस्वीरों पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें अपने पिता की तरह स्मार्ट बताया है। वहीं कुछ उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी निवान के नए लुक की तारीफ की है।
दुबई में रहते हं सोनू निगम के बेटे
बता दें कि निवान का जन्म 25 जुलाई, 2007 को हुआ था। अब वह 17 साल के हो चुके हैं। फिलहाल वह दुबई में रहते हैं। बताया जाता है कि निवान भी अपने पिता सोनू निगम की तरह अच्छी सिंगिंग कर लेते हैं। निवान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के साथ में यह भी बताया है कि उन्हें इस ट्रांसफॉर्मेशन में दो साल लग गए। बेटे की पोस्ट पर मधुरिमा निगम ने भी अपना प्यार लुटाया है।