Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कौन-कौन शामिल होगा अब उस राज से खुद मेकर्स पर्दा उठाते जा रहे हैं। फिलहाल शो के 3 नए प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिनमें 3 सेलेब्स रिवील हो चुके हैं जो सलमान खान (Salman Khan) के शो का हिस्सा होंगे। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) बिग बॉस के घर में दिखाई देंगे ये तो पूरी दुनिया जान चुकी है। लेकिन अब वो जो लोग नहीं जानते वो भी रिवील हो गया है।
ये एक्टर बिग बॉस 18 में आएगा नजर
इस शो में शामिल होने वाले 2 सेलेब्स के नाम अब रिवील हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अब उन दो नामों को लेकर खुलासा हुआ है जिनके बिग बॉस में शामिल होने की अनाउंसमेंट जल्द ही हो सकती है। आपको बता दें, काफी समय से ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की इस शो में एंट्री कंफर्म हो गई है। अब उनकी एक को-स्टार का नाम भी सामने आया है जो इस शो के लिए कन्फर्म बताई जा रही हैं।
टीवी की इस हसीना की एंट्री भी कन्फर्म!
खबरों की मानें तो विवियन डीसेना के साथ काम कर चुकी मशहूर टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) भी बिग बॉस 18 में दिखाई देंगी। उनकी एंट्री शो में एकदम कन्फर्म बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा सिंह पहले ये शो करने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन विवियन डीसेना के हां करने के बाद वो भी राजी हो गईं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस इस शो को लेकर फैसला लेने में थोड़ी कंफ्यूज थीं और उन्होंने दोस्तों से इसे लेकर सलाह भी ली है। इसके बाद अब उनकी एंट्री कन्फर्म बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: क्या ‘Superstitious’ हैं Ananya Panday? इन दो बातों से होगा खुलासा
इस एक्ट्रेस की होगी सीक्रेट एंट्री!
वहीं, शो में ट्विस्ट लाने की भी मेकर्स ने पूरी तैयारी की हुई है। अब कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस 18’ में एक सीक्रेट एंट्री भी हो सकती है। इस एंट्री से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि कंटेस्टेंट्स को भी सरप्राइज मिल सकता है। अब मेकर्स जिसकी सीक्रेट एंट्री प्लान कर रहे हैं वो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) हैं। हालांकि, उनकी एंट्री की खबर अभी कंफर्म नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
6 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines