Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में टिकट टू फिनाले की रेस में चुम दरांग (Chum Darang) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने अपनी पूरी जान लगा दी। इन दोनों ने फिनाले की टिकट हासिल करने के लिए हर तरकीब लगाई और किसी की परवाह किए बिना टास्क को शिद्दत से पूरा किया। बावजूद इसके अब शो में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे ऑडियंस भी दंग रह जाएगी। अब फिनाले में पहुंचने के लिए सभी हदें पार करने के बाद हो सकता है कि ये दोनों ही इसे ठुकरा दें।
विवियन और चुम ने टिकट टू फिनाले को मारी लात!
बताया जा रहा है कि ये टास्क विवियन डीसेना जीते हैं। उन्होंने खींचातानी करके टिकट टू फिनाले हासिल कर लिया, लेकिन जीतने के बाद उन्होंने इसे रखने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं विवियन के टिकट टू फिनाले को ठोकर मारने के बाद बिग बॉस ने दूसरी दावेदार यानी चुम को इसका ऑफर दिया। हैरानी तो इस बात की है कि विवियन की तरह ही चुम दरांग ने भी टिकट टू फिनाले एक्सेप्ट करने से मना कर दिया। यानी दोनों ने ही बिग बॉस से मिले इस गोल्डन चांस को लात मार दी।
विवियन ने क्यों लिया टिकट टू फिनाले ठुकराने का फैसला?
आपको बता दें, विवियन ने तो शायद ये सोचकर टिकट टू फिनाले से किनारा किया है कि उनकी वजह से चुम चोटिल हो गई हैं। दरअसल, जिस तरह से विवियन ने टास्क खेला उससे चुम को चोट आई और विवियन नेशनल टीवी पर बेहद बुरे दिखे। ऐसे में अगर वो ये टिकट एक्सेप्ट कर लेते, तो वो फिनाले तक तो पहुंच जाते, लेकिन जनता की नजरों में गिर जाते। ऐसे में विवियन डीसेना ने या तो बड्डपन दिखाकर चुम के लिए अपनी टिकट छोड़ दी या फिर शातिर बनकर ये चाल चली है ताकि वो अपनी इमेज सुधारकर डैमेज कंट्रोल कर सकें।
यह भी पढ़ें: इन 5 पाकिस्तानी शोज का इंडिया में भी दिखा क्रेज, IMDb रेटिंग में Mirzapur तक को पछाड़ा
क्या होगा विवियन और चुम के फैसले का अंजाम?
दूसरी तरफ चुम ने इतनी बड़ी अपॉर्चुनिटी कैसे हाथों से जाने दी वो तो सिर्फ वही जानती हैं। लेकिन इन दोनों ने ये फैसला लेकर इतिहास रच दिया है क्योंकि इनसे पहले आज तक ये कभी भी नहीं हुआ है कि किसी ने टिकट टू फिनाले मिलने पर उसे इंकार किया हो। ऐसे में मेकर्स भी भड़के हुए हैं। अब सलमान खान (Salman Khan) इस वीकेंड पर इन दोनों की क्लास भी लगा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
8 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
9 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
10 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
12 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
14 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines