इन 5 पाकिस्तानी शोज का इंडिया में भी दिखा क्रेज, IMDb रेटिंग में Mirzapur तक को पछाड़ा

Most Popular Pakistani Shows: पाकिस्तान के कुछ शोज ऐसे हैं, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए। इन 5 शोज को भारत में काफी प्यार मिला है और इनकी रेटिंग भी काफी ज्यादा है।

Pakistani Shows

Pakistani Shows file photo

Most Popular Pakistani Shows: पाकिस्तानी शोज का क्रेज इंडिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। इन शोज में कोई तो बात है जिसके कारण इन्हें दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। छोटी-सी कहानी जिसे सालों साल खींचने की बजाय क्रिस्प रखा जाता है, वो पैटर्न लोगों को पसंद आ रहा है। इन शोज की बढ़ती पॉपुलैरिटी भारतीय शोज और सीरीज की नींद उड़ा सकते हैं। इस बात का सबूत है इन शोज की भारी IMDb रेटिंग, जो ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) जैसी सीरीज को टक्कर देती है।

विज्ञापन

Suno Chanda

‘सुनो चंदा’ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। इस शो के 2 सीजन आ चुके हैं। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो विदेश में पढ़ने के सपने देखती है और उसके कजिन से उसकी शादी हो जाती है। सारे कजिन एक-दूसरे को पटाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान लड़का-लड़की के प्यार में पड़ जाता है, लेकिन लड़की की पहली प्रायोरिटी विदेश जाना है। इस शो में कपल के घरवाले भी बेहद फनी हैं। इस शो को देखने के बाद आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। इस शो को 8.7 IMDb रेटिंग मिली हुई है।

विज्ञापन

Mere Humsafar

हानिया आमिर की पॉपुलैरिटी इंडिया में पाकिस्तान से भी ज्यादा है। ऐसे ही उनके शोज भी पसंद किए जा रहे हैं। इस शो में एक बाप अपने तलाक के बाद अपनी छोटी-सी बेटी को पाकिस्तान में अपने भाइयों के घर छोड़ आता है। वो लड़की अपने रिश्तेदारों के जुल्मों को सहते हुए बड़ी होती है। हमेशा सहमी हुई इस लड़की को एक सहारा मिलता है। इसे एक लड़के से प्यार हो जाता है लेकिन वो भी धोखेबाज निकलता है। इस लव स्टोरी के बाद में लड़की के घरवालों को पता चल जाता है और वो किसी भी राह चलते इंसान से उसकी शादी करवाने की कोशिश करते हैं तभी एंट्री होती है असली हीरो की और फिर रोमांस शुरू होता है। इस शो को 8.2 रेटिंग मिली है।

Kabhi Main Kabhi Tum

विज्ञापन

हनिया आमिर का ये शो हल ही में आया है और उसके गाने भी बेहद पॉपुलर हो रहे हैं। इस शो के हीरो को देखकर सभी लड़कियां उसे ग्रीन फ्लैग बता रही हैं। इस शो में दिखाए गए कपल ने सभी के दिल जीत लिए हैं। मुश्किल हालात में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने जिस तरह से एक-दूसरे को संभाला और एक-दूसरे का सहारा बने। ये कहानी बेहद दिलचस्प है। इसे तो 9 की रेटिंग मिली है।

Ranjha Ranjha Kardi

इकरा अजीज का ये शो बेहद हटके है। एक लड़की जो मजबूरी में एक पागल आदमी से शादी करती है और फिर उसे न सिर्फ सुधारती है, बल्कि अपने प्यार से उसे ठीक भी कर देती है। इस शो में एक ऐसी अटपटी लव स्टोरी दिखाई गई है, जो शायद ही आपको कहीं और देखने को मिलेगी। ‘रांझा रांझा करदी’ को 8.8 की रेटिंग हासिल हुई है।

विज्ञापन

Humsafar

ये वही शो है जिससे भारत में पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज शुरू हुआ था। फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) का ये शो पाकिस्तान का सबसे चर्चित शो है और इसकी IMDb रेटिंग 8.9 है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ