Bigg Boss में पहली बार किसी ने ठुकराया टिकट टू फिनाले, Vivian और Chum ने रचा इतिहास

Bigg Boss 18: चुम दरांग और विवियन डीसेना ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो आज तक कोई भी कंटेस्टेंट करने की हिम्मत नहीं दिखा पाया। इन दोनों ने ही सामने से टिकट टू फिनाले लेने से साफ मना कर दिया।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Chum Darang

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Chum Darang file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में टिकट टू फिनाले की रेस में चुम दरांग (Chum Darang) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने अपनी पूरी जान लगा दी। इन दोनों ने फिनाले की टिकट हासिल करने के लिए हर तरकीब लगाई और किसी की परवाह किए बिना टास्क को शिद्दत से पूरा किया। बावजूद इसके अब शो में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे ऑडियंस भी दंग रह जाएगी। अब फिनाले में पहुंचने के लिए सभी हदें पार करने के बाद हो सकता है कि ये दोनों ही इसे ठुकरा दें।

विवियन और चुम ने टिकट टू फिनाले को मारी लात!

बताया जा रहा है कि ये टास्क विवियन डीसेना जीते हैं। उन्होंने खींचातानी करके टिकट टू फिनाले हासिल कर लिया, लेकिन जीतने के बाद उन्होंने इसे रखने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं विवियन के टिकट टू फिनाले को ठोकर मारने के बाद बिग बॉस ने दूसरी दावेदार यानी चुम को इसका ऑफर दिया। हैरानी तो इस बात की है कि विवियन की तरह ही चुम दरांग ने भी टिकट टू फिनाले एक्सेप्ट करने से मना कर दिया। यानी दोनों ने ही बिग बॉस से मिले इस गोल्डन चांस को लात मार दी।

Advertisment

विवियन ने क्यों लिया टिकट टू फिनाले ठुकराने का फैसला?

आपको बता दें, विवियन ने तो शायद ये सोचकर टिकट टू फिनाले से किनारा किया है कि उनकी वजह से चुम चोटिल हो गई हैं। दरअसल, जिस तरह से विवियन ने टास्क खेला उससे चुम को चोट आई और विवियन नेशनल टीवी पर बेहद बुरे दिखे। ऐसे में अगर वो ये टिकट एक्सेप्ट कर लेते, तो वो फिनाले तक तो पहुंच जाते, लेकिन जनता की नजरों में गिर जाते। ऐसे में विवियन डीसेना ने या तो बड्डपन दिखाकर चुम के लिए अपनी टिकट छोड़ दी या फिर शातिर बनकर ये चाल चली है ताकि वो अपनी इमेज सुधारकर डैमेज कंट्रोल कर सकें।

विज्ञापन

क्या होगा विवियन और चुम के फैसले का अंजाम?

दूसरी तरफ चुम ने इतनी बड़ी अपॉर्चुनिटी कैसे हाथों से जाने दी वो तो सिर्फ वही जानती हैं। लेकिन इन दोनों ने ये फैसला लेकर इतिहास रच दिया है क्योंकि इनसे पहले आज तक ये कभी भी नहीं हुआ है कि किसी ने टिकट टू फिनाले मिलने पर उसे इंकार किया हो। ऐसे में मेकर्स भी भड़के हुए हैं। अब सलमान खान (Salman Khan) इस वीकेंड पर इन दोनों की क्लास भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ