Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हर दिन बड़े-बड़े धमाके हो रहे हैं। कभी घर में कलेश होते हैं तो कभी कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे होते हैं। इस सीजन शो में खूब ड्रामा चल रहा है। हर एपिसोड फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आ रहा है। बीते एपिसोड में सारा आफरीन खान (Sara Arfeen Khan) की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई रही। उनकी लाइफ में हुई ट्रेजेडी को लेकर नेशनल टीवी पर खुलासा हुआ है। एलिस कौशिक भी अपने पिता के निधन को याद कर भावुक नजर आईं। लेकिन आज का एपिसोड इमोशंस कम और हाई वोल्टेज ड्रामे से ज्यादा भरा हुआ दिखाई देगा।
चाहत पांडे और विवियन में कंबल पर छिड़ेगी बहस
आज बिग बॉस के घर में कंबल कांड होने वाला है। दो कंटेस्टेंट्स कंबल को लेकर कुछ ऐसा बवाल करेंगे जिससे दर्शक भी अपनी पलके झपका नहीं पाएंगे। आज के एपिसोड में एक बार फिर चाहत पांडे (Chahat Pandey) बड़ा कांड करेंगी। हाल ही में उन्होंने शो में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर पानी फेंकर बवाल मचा दिया था। अब उनका पंगा विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से होने वाला है। चाहत घर के उन सभी लड़कों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं जो मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं। ऐसे में अब वो एक बार फिर विवियन से भिड़ने को तैयार हैं।
कंबल बना जंग की वजह
दरअसल, अब लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चाहत ने विवियन का कंबल गंदा कर दिया है और विवियन इस बात से काफी गुस्सा हैं। चाहत ने विवियन के कंबल पर हल्दी लगा दी और बावजूद इसके वो उल्टा उन्हीं से लड़ रही हैं। चाहत माफी मांगने की जगह बहस कर रही हैं। ये देखकर विवियन भी गुस्से में आ गए हैं। विवियन कहते हैं इसलिए मैं मना करता हूं मेरी चीजों को इस्तेमाल मत करो। इसके बाद बिना बात बहस करने को लेकर विवियन चाहत को पॉइंट आउट करेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग टूटते रिश्ते का दिया इशारा? क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
विवियन और चाहत में होगी तीखी बयानबाजी
इसके बाद विवियन अपनी तकलीफ बताएंगे कि उनका कंबल गंदा है, उससे हल्दी की स्मेल आ रही है तो वो इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। जिस पर चाहत रुड होकर जवाब देंगी तो बिग बॉस को बोलकर क्लीन करवा लो। बात इतनी बिगड़ जाएगी कि दोनों एक-दूसरे को लेकर तीखे बयान देने वाले हैं। जहां चाहत-विवियन को नेता बताएंगी तो वो उन्हें बाहर जाकर क्लासेज लेने की सलाह देंगे। इन दोनों के झगड़े से पूरा घर हिलने वाला है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
38 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
44 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines