Bigg Boss 18 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन? किसने हासिल की कौन-सी रैंक?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में वो कौन-से 5 कंटेस्टेंट्स हैं जो शो में बेहद अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और इस हफ्ते टॉप 5 में नजर आ रहे हैं, चलिए जानते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस में खूब ड्रामा चल रहा है जिसके कारण फैंस शो से नजरें तक फेर नहीं पा रहे। हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद बिग बॉस के घर में तांडव मच जाता है। शो में कई झगड़े हो रहे हैं और कई मुद्दे भी बन रहे हैं। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स का बर्ताव और उनका रवैया देखते हुए दर्शक उन्हें पसंद या नापसंद कर रहे हैं। अब देखते हैं 2 हफ्तों में किन कंटेस्टेंट ने फैंस का दिल जीता है और लोग उन्हें किस तरह से रैंक दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Vivian Dsena

विवियन डिसेना न सिर्फ कलर्स और बिग बॉस के लाडले हैं, बल्कि वो बिग बॉस के फैंस के भी फेवरेट बन गए हैं। अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा विवियन ही शाइन कर रहे हैं। वो जिस तरह से सभी प्रोब्लम्स को सुलझाते हैं और जैसे अपनी सूझबूझ दिखाते हैं वो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा विवियन का केयरिंग अंदाज, औरतों से बात करने का तरीका और उनका एटीट्यूड भी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Karan Veer Mehra

करण वीर मेहरा शो में सबसे स्मार्ट प्लेयर लग रहे हैं। वो बेहद सुलझे हुए हैं। उनकी मैच्योरिटी साफ दिखाई देती है। साथ ही वो काफी एंटरटेनिंग हैं। करण के वन लाइनर भी ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं। वो जिस तरह से खेल रहे हैं और जैसे बाकी कंटेस्टेंट्स को भी शो में मोटीवेट कर रहे हैं, उसके कारण विवियन के बाद सबसे ज्यादा प्यार उन्हें ही मिल रहा है।

विज्ञापन

Avinash Mishra

अविनाश मिश्रा को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ उनकी फाइट्स को ड्रामा बता रहे हैं। लेकिन इस वक्त बिग बॉस का पूरा एपिसोड उन्हीं पर टिका हुआ है। शो को सबसे ज्यादा मसाला देने वाले अविनाश ही हैं। कभी-कभी वो ठीक होते हैं तो कभी जबरदस्ती हर मुद्दे में दिखने के लिए टांग अड़ा देते हैं। लेकिन वो इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन

Shrutika Arjun Raaj

श्रुतिका शो में सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। उनका क्यूट एक्सेंट और ऑरा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह से वो सबके साथ घुलती-मिलती हैं और अपनी कहानियां सुनाती हैं उसे ऑडियंस काफी एन्जॉय कर रही है। वो हर तरफ खुशी का माहौल बना देती हैं और इसी वजह से श्रुतिका रैंकिंग के मामले में फिलहाल टॉप 5 में शामिल हैं।

विज्ञापन

Rajat Dalal

रजत दलाल हर दिन किसी न किसी से लड़ते हुए नजर आ जाते हैं। उनका बेबाक अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है। न किसी का खौफ और न किसी की परवाह, यही हैं रजत दलाल। उनकी पर्सनालिटी उनकी बॉडी की तरह ही सॉलिड लग रही है। लेकिन इन तीखे तेवर के साथ एक नरम दिल भी है जो वक्त-वक्त पर लोगों का दिल जीत लेता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ