Hina Khan को मुश्किल वक्त में किससे मिली इंस्पिरेशन? वीडियो शेयर कर बांटा प्यार

Hina Khan: एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई के दौरान करोड़ों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं। लेकिन उन्हें प्रेरणा कौन दे रहा है अब एक्ट्रेस ने वो रिवील किया है।

Hina Khan

Hina Khan

Hina Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है और वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इलाज के दौरान बढ़ रही परेशानियों का भी जिक्र करती हैं। कीमोथेरेपी की वजह से हिना खान के लुक में तो बदलाव आ ही रहा है साथ ही उनके शरीर में भी काफी दर्द रहता है। हाल ही में हिना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस खड़े होने में भी असहज महसूस कर रही थीं। दर्द के बावजूद वो घंटों खड़े होकर अपना काम कर रही थीं।

हिना खान को ताकत दे रही ये महिला

इसके अलावा हिना ने हाल ही में दिखाया था कि अब उनकी पलकों पर बस एक ही बाल बचा है। ये दिल तोड़ देने वाला नजारा देख फैंस भी भावुक हो गए थे। हालांकि, एक्ट्रेस इस मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हार रही हैं। वो लगातार खुद को और फैंस को मोटीवेट कर रही हैं। इसी बीच अब हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिया है। एक्ट्रेस यूं तो दूसरों को मोटीवेट कर रही हैं लेकिन उनकी इंस्पिरेशन कौन है अब ये एक्ट्रेस ने रिवील किया है। आपको बता दें, ये कोई कैंसर सर्वाइवर या कोई एक्ट्रेस नहीं है।

एक्ट्रेस को मिला प्यार और आशीर्वाद

हिना खान ने अब जिसे अपनी इंस्पिरेशन बताया है वो एक आम महिला है, जो हिना से काफी बड़ी हैं। बावजूद इसके हिना की उनसे अच्छी दोस्ती हो गई है। ये महिला हिना को वीडियो में कहती दिख रही है, ‘हमेशा आपके लिए दुआ है, आपको कुछ नहीं होगा। आप सही सलामत रहेंगी। हमेशा मैं आपके साथ हूं, मैं आपको कुछ नहीं होने दूंगी। गॉड ब्लेस यू बेटा।’ इस महिला के साथ हिना खान बेहद खुश नजर आ रही हैं। अब उनसे मिले प्यार के बाद एक्ट्रेस ने उनके लिए एक खास नोट लिखा है।

हिना खान ने सुनाई नई कहानी

हिना ने आगे कहा, ‘देवी से मिलिए। मुझे इंस्पायर करने वाले लोगों की सीरीज में एक और नाम जुड़ गया है। हम गोवा के बीच पर हर रोज मिलते थे और हम इतने फ्रेंडली हो गए कि हम बिना किसी फिल्टर के अपनी कहानियां शेयर करते थे। बिना किसी स्वार्थ के उनकी दरियादिली और प्यार हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। आपकी सभी दुआओं और आशीर्वादों के लिए शुक्रिया। आप मुझे इंस्पायर करती हैं देवी।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ