Allu Arjun से कैसे आगे Vivek Oberoi? फ्लॉप होकर भी बने 'सुपरस्टार'

Vivek Oberoi Net Worth: आज हम आपको बताने वाले हैं कि फ्लॉप होकर भी विवेक ओबेरॉय साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से कैसे आगे हैं? ना सिर्फ अल्लू अर्जुन बल्कि प्रभास, रजनीकांत और रणबीर कपूर को भी उन्होंने पीछे छोड़ा है।

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi Net Worth: फिल्मी दुनिया के कई सितारे ऐसे हैं, जो इंडस्ट्री में नहीं उबर पाए। हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में दी, लेकिन वो ज्यादा सफल नहीं हो पाए। अब जाहिर है कि अगर कोई इंसान कोई भी काम कर रहा है, लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो रहा है, तो वो अपनी कमाई के दूसरे साधन तलाश करता है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भले ही इंडस्ट्री में सक्सेस नहीं मिली, लेकिन आज भी वो कई स्टार्स से आगे हैं और उनके पास करोड़ों की दौलत है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्टर?

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय कैसे अल्लू से आगे?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हैं। जी हां, वही विवेक ओबेरॉय जिनकी गिनती फ्लॉप एक्टर्स में होती है, लेकिन कुछ भी हो विवेक नेटवर्थ के मामले में अल्लू अर्जुन जैसे स्टार से भी आगे हैं। अगर विवेक की नेटवर्थ की बात करें तो वो उनकी कुल संपत्ति 1200 करोड़ बताई गई है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में कुछ ऐसा ही दावा किया गया है।

विज्ञापन

महंगी कार खरीदी, तो उठे सवाल

दरअसल, हाल ही में विवेक तब चर्चा में आए जब उन्होंने नई रोल्स रॉयस खरीदी। अब लोगों के मन में सवाल आया कि एक फ्लॉप एक्टर इतनी महंगी कार खरीद रहा है, तो उसकी नेटवर्थ क्या है और लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं। विवेक ने 12 करोड़ की कीमत वाली दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस को खरीद कर ना सिर्फ लाइमलाइट चुराई बल्कि लोगों को उनकी कमाई के बारे में भी सोचने पर मजबूर कर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विज्ञापन

फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा

हालांकि इस पर लोगों को हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भले ही विवेक का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन बिजनेस में उनका हाथ सेट है और वहीं से उनकी कमाई भी होती है। विवेक ओबेरॉय एक बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर और मेगा एंटरटेनमेंट नामक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से उनकी कमाई होती है। इसके अलावा भी उनकी कमाई के कई सोर्स हैं। अब जरूरी नहीं है कि अगर किसी इंसान का एक काम नहीं चला तो वो दूसरे में मार खाएगा। विवेक ने ये उदाहरण सेट किया है कि कुछ भी हो लेकिन हार नहीं माननी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

कई स्टार्स से आगे विवेक

यही वजह है कि फ्लॉप होने के बाद भी वो आज भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से हैं। द स्टेट्समैन के अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विवेक की कुल नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है। विवेक की नेटवर्थ अल्लू अर्जुन (340 करोड़ रुपये), रजनीकांत (400 करोड़ रुपये), प्रभास (250 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर (350 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ