बॉलीवुड का 'प्राण' था ये विलेन, Amitabh Bachchan से भी ज्यादा थी फीस, पहचाना?

Pran: आज हम आपको इंडियन सिनेमा के एक ऐसे ही विलेन के बारे में बताने वाले हैं, जो फिल्म के हीरो से भी महंगा हुआ करता था। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें हिंदी सिनेमा का ‘प्राण’ कहा जाने लगा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं, तो आइए जानते हैं…

Pran

Pran

Pran: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे वो आज के आर्टिस्ट हों या सालों पुराने। इन दिनों हिंदी सिनेमा में विलेन का क्रेज बढ़ रहा है। फिल्मों में विलेन का दबदबा अपने आपमें ही फिल्म को एक अलग ही मोड़ देता है। आज हम आपको इंडियन सिनेमा के एक ऐसे ही विलेन के बारे में बताने वाले हैं, जो फिल्म के हीरो से भी महंगा हुआ करता था। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें हिंदी सिनेमा का ‘प्राण’ कहा जाने लगा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं, तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘प्राण’

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर प्राण थे। एक समय ऐसा था कि अगर किसी फिल्म में प्राण विलेन के रोल में हैं, तो मेकर्स को हीरो की चिंता रहती थी। प्राण का अंदाज लोगों को इस कद्र पसंद आता था कि उनकी फिल्में सुपरहिट जाना लाजिमी होती थी। हर कोई उनकी फिल्मों को दिवाना होता था।

विज्ञापन

किशन सिकंद अहलूवालिया

प्राण ने अपने काम से खुद को इस हद तक पॉपुलर कर लिया था कि वो इंडस्ट्री के ‘प्राण’ कहे जाने लगे थे। वैसे एक्टर का असली नाम किशन सिकंद अहलूवालिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नाम प्राण रख लिया था। बता दें कि प्राण अकेले ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने हीरो से ज्यादा फीस ली है। इतना ही नहीं बल्कि वो एक ऐसे एक्टर भी रहे हैं, जिन्होंने कभी अपने एक लुक को किसी दूसरी फिल्म में नहीं दोहराया।

Pran

Pran

विज्ञापन

विलेन बनकर जीता सबका दिल

70 के दशक में जब अमिताभ बच्चन सुपरस्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो प्राण विलेन बनकर उनसे भी ज्यादा फीस वसूलने में कामयाब रहे। कोई भी फिल्म हो उसमें हीरो को सबसे ज्यादा भाव मिलता है, लेकिन प्राण की फिल्मों की बात ही अलग होती थी। समय के साथ प्राण की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और उनकी फीस में भी बढ़ोतरी हुई।

सबसे ज्यादी फीस

सकाल टाइम्स के अनुसार, 1968-82 तक उन्होंने एक फिल्म के लिए कई लाख रुपये चार्ज किए। इतना ही नहीं बल्कि उस समय के स्टार्स जैसे मनोज कुमार, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील दत्त, विनोद खन्ना और यहां तक ​​कि अमिताभ बच्चन भी ज्यादा फीस वो लेते थे। कुछ समय के लिए राजेश खन्ना भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर रहे, लेकिन उनका सुपरस्टारडम अचानक खत्म हो गया और प्राण ने ये कमान संभाली। जी हां, 80 के दशक की शुरुआत में जब तक अमिताभ बच्चन ने अपनी फीस बढ़ाकर 12 लाख नहीं कर ली, तब तक प्राण टॉप पर रहे।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ