हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर के बाद कहां आएगी सूर्या की फिल्म Vishwanath And Sons? जानें लेटेस्ट अपडेट

Vishwanath And Sons: साउथ एक्टर सूर्या की नई फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. अब आइए जानते हैं कि थिएटर्स के बाद ये फिल्म कहां आएगी?

विज्ञापन
Vishwanath And Sons. image credit- social media

Vishwanath And Sons: साउथ के सिंघम के नाम से मशहूर एक्टर सूर्या की नई फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को रिलीज होते ही लोगों का बेहद प्यार मिला है और दर्शकों ने इसकी तारीफ की है. फिल्म की थिएटर रिलीज के साथ अब ये चर्चा होने लगी है कि थिएटर्स के बाद अब ये फिल्म कहां आएगी? तो आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट?

फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’

दरअसल, फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ इस वक्त सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म अब इसके बाद सीधे ओटीटी पर आएगी, लेकिन सवाल ये है कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां आएगी? डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने ‘विश्वनाथ एंड संस’ के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं.

ओटीटी पर कहां आएगी फिल्म?

बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, अभी फिल्म की ओटीटी पर रिलीज की सही तारीख यानी ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो ऐसे में अब सूर्या अभिनीत ये फिल्म सितंबर या अक्टूबर 2026 में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है.

विज्ञापन

मेकर्स ने नहीं दी ऑफिशियल जानकारी

हालांकि, अभी बस ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सितंबर या अक्टूबर में ओटीटी पर आ सकती है, लेकिन फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और निर्माताओं के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ अंतिम समझौते पर निर्भर करेगा. इसके अलावा ये फिल्म ओटीटी पर कई भाषाओं में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है.

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ‘विश्वनाथ एंड संस’, वेंकी अटुलुरी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है. इस फिल्म में सूर्या के अलावा मामिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं और राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आती हैं. फिल्म थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है. अब देखने वाली बात होगी कि ये कितना कलेक्शन करेगी और इसको ओटीटी पर आने में कितना समय लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Aaradhya Bachchan केस पर हुई सुनवाई, बच्चन परिवार के वकील ने क्या कहा? जानें मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola