हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मंडे टेस्ट में सूर्या की Vishwanath And Sons पास हुई या फेल? जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 4: सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

विज्ञापन
(Pic credit- Instagram) 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी. हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सूर्या ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

चौथे दिन फिल्म ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 27.9% रही. वहीं चौथे दिन फिल्म के शोज 4,962 रहे. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावट आई है. हालांकि इससे पहले वीकेंड पर फिल्म ने करोड़ों की कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन 4’ से भिड़ी ‘बटवारा 1947’, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने भारत में अब तक 65.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 120.88 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.35 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने वीकेंड पर 42.8 करोड़ की कमाई की. हालांकि मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर धूम मचाने के बाद सोमवार को धीमी पड़ी ‘आवारापन 2’, जानें कितनी हुई कमाई

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू लीड रोल में हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया है. सोशल मीडिया पर भी दोनों स्टार्स की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म में दोनों के बीच रोमांस और कॉमेडी को देख फैंस काफी खुश हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में योगी बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola