बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन 4’ से भिड़ी ‘बटवारा 1947’, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्म रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. लेकिन आज हम आपको ‘स्पाइडर-मैन 4’ और ‘बटवारा 1947’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Spider Man 4 vs Batwara 1947

Spider Man 4 vs Batwara 1947

विज्ञापन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जमकर कमाई कर रही है. वहीं सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ भी थिएटर्स में गदर मचा रही है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल ने अहम किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी ‘जन नायकन’, जानें विजय की फिल्म कब और कहां होगी रिलीज

विज्ञापन

‘बटवारा 1947’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

‘बटवारा 1947’ फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बटवारे पर आधारित है. इस मूवी की कहानी एक बुजुर्ग हिंदू महिला और एक मुस्लिम परिवार के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर (यानी 14 अगस्त) रिलीज की गई थी. हालांकि, इस मूवी को दर्शकों साथ नहीं मिला था और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. सैकनिल्क के अनुसार ‘बटवारा 1947’ फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई करी थी. इस मूवी में ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म ने चौथे दिन यानी आज 2.00 करोड़ रुपये का छापे हैं. इस मूवी ने अब तक 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने अब तक कितने का किया कारोबार

वहीं टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 17 जुलाई को रिलीज हुई थी. इस मूवी ने सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये छापे हैं. हॉलीवुड की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं दूसरे वीक में 108.65 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने आज यानी 17 अगस्त 2026 को 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस मूवी में 469.05 करोड़ रुपये कारोबार किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड की फिल्म जेंडाया, सैडी सिंक, जेकब बैटालॉन, जॉन बर्नथल और फ्लोरेंस जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ