5 Reason Behind Vishal Pandey Eviction: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन अब खत्म होने को है। अगले हफ्ते ग्रैंड फिनाले है, ऐसे में घर से ताबड़तोड़ एलिमिनेशन हो रहे हैं। खबर है कि वीकेंड का वार में आज रात शिवानी कुमारी के बेघर होने के बाद लाइव स्ट्रीमिंग में विशाल पांडे भी बेघर हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले विशाल का इविक्शन वाकई उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग होने वाला है। जाहिर है कि शो की शुरुआत में विशाल पांडे थोड़े कमजोर दिखाई दिए थे लेकिन पहले हफ्ते के बाद वो बिग बॉस हाउस में काफी चर्चित कंटेस्टेंट बन गए। आज हम आपको विशाल पांडे के घर से बेघर होने के 5 बड़े कारण बताएंगे।
कृतिका के लिए फीलिंग गलत
विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया से कहा था कि ‘मुझे गिल्ट है, भाभी अच्छी लगती हैं।’ भले ही यूट्यूबर ने खुद को डिफेंड करते हुए इसे अच्छी नीयत में कहना बताया हो लेकिन उनके इरादे कहीं न कहीं कृतिका को लेकर गलत थे, ऐसा कई लोगों को लगता है। दूसरे की बीवी के लिए ऐसा कहना विशाल को कहीं न कहीं भारी पड़ गया। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।
थप्पड़ की वजह से चर्चा
बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे की पूरी जर्नी देखी जाए तो उनका गेम कहीं न कहीं अरमान और कृतिका के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया। उन्हें सबसे ज्यादा फुटेज ही अरमान से थप्पड़ खाने की वजह से मिली है। इसके अलावा शो में उनका कुछ खास गेम देखने को नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: आखिरी WKV में ट्रिपल इविक्शन, शिवानी और विशाल के बाद तीसरा कौन?
लवकेश के लिए अंधी दोस्ती
शो में विशाल पांडे और लवकेश कटारिया की दोस्ती काफी चर्चा में रही है। जब अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मारा उसके बाद लव ने अपने दोस्त विशाल को अकेला छोड़ दिया। विशाल को कई इशारे दिए गए कि लव उनसे बस मतलब की दोस्ती रख रहा है लेकिन विशाल ने किसी की बात नहीं मानी और अंधी दोस्ती निभाई।
शो के दौरान आलसीपन
विशाल पांडे ने शो के दौरान भर-भरकर आलसीपन दिखाया है। अगर उनकी पूरी जर्नी की बात की जाए तो उन्हें घर में कुछ खास काम करते नहीं देखा गया। किचन ड्यूटी के टाइम पर भी उन्होंने रोटी बनाने से मना कर दिया था। उन्हें खाना और पानी हर चीज हाथ में चाहिए होती थी। जाहिर है कि अगर बिग बॉस के घर में हैं तो काम करना जरूरी होता है।
दूसरों के मुद्दों में कूद जाना
विशाल पांडे को दूसरों के मुद्दों में कई बार कूदते हुए देखा गया है। चाहें लवकेश कटारिया की किसी से लड़ाई हो या फिर सना मकबूल या शिवानी कुमारी की बहस हो। दूसरों की लड़ाई में फुटेज खाने के लिए विशाल कई बार दूसरों के मुद्दों में घुसते हुए नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines