सहवाग के शो में शहजाद पूनावाला से भिड़े सिवेट तोमर, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होगा इंफ्लुएंसर?

‘राइज एंड फॉल’ का एक और सीजन आ चुका है और इस रियलिटी शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच शो के कंटेस्टेंट को लेकर ऐसी खबर आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. कहा जा रहा है कि शहजाद पूनावाला से लड़ाई के बाद सिवेट तोमर को घर से बाहर कर दिया गया है.

Rise And Fall Season 2

राइज एंड फॉल 2 में हुई लड़ाई? (PIC-Instagram ( siwettomar_ / shehzadpoonawalla / mxbyprimevideo )

विज्ञापन

‘राइज एंड फॉल 2’ का आगाज किया जा चुका है. इस शो को इस बार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं.  इस शो में इस बार मेकर्स ने चुन चुनकर कंटेस्टेंट लाए हैं, जिसमें से कुछ राजनीति से ताल्लुक रखते हैं, तो वहीं कई सोशल मीडिया और ओटीटी के जाने माने चेहरे हैं.  इन दिनों सहवाग का यह शो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है.

लेकिन इसी बीच शो के दो कंटेस्टेंट के बीच तगड़ी लड़ाई होने के खबर आ रही है. बता दें कि यह लड़ाई शहजाद पूनावाला और रोडीज फेम सिवेट तोमर के बीच हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच तगड़ी बहस हुई थी. वहीं कहा यह भी जा रहा है कि झगड़े के बाद सिवेट ने शहजाद को पीछे से धक्का दे दिया था, जिसकी वजह से शहजाद का कुर्ता फटने की भी बात सामने आई है. 

विज्ञापन

‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर हुए सिवेट तोमर?

दरअसल, शो के कंटेस्टेंट सिवेट ने शो में आने से पहले ही शहजाद पूनावाला पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि शहजाद ने वोट के लिए लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की थी. इसी शो में शहजाद और सिवेट के बीच तगड़ी बहस हुई और यह मामला धीरे-धीरे गंभीर होता चला गया और दोनों के बीच काफी तगड़ी लड़ाई भी हुई. लेकिन हम इस खबर की तबतक पुष्टि नहीं की जाती है, जब तक यह शो ऑन एयर नहीं होता है.

‘राइज एंड फॉल 2’ के प्रोमो में क्या दिखा?

दरअसल, वीरेंद्र सहवाग के शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, इस प्रोमो में देखने को मिलता है कि पेंट हाउस के अल्टीमेट रूलर की दावेदारी का टास्क चल रहा था. इसी बीच किसी बात को लेकर शहजाद और सिवेट के बीच कहासुनी हो जाती है और बाद में यह झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. दरअसल, शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है. वहीं कुछ देर बाद यह भी देखने को मिलने वाली है. सिवेट तोमर शहजाद को पीछे से धक्का मारते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ