JioHotstar पर छाई 2 साल पुरानी सूर्या की ये एक्शन फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल
ओटीटी पर इन दिनों साल 2024 में रिलीज हुई एक मूवी छाई हुई है. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी में आपको पुनर्जन्म देखने को मिलने वाला है

साउथ एक्टर सूर्या की एक्शन फिल्म इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी हर कोई देखना पसंद कर रहा है. एक्टर की यह फिल्म 2 साल पहले रिलीज हुई थी. यह मूवी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, साल 2026 में यह मूवी ओटीटी पर रिलीज की गई थी और दर्शकों की पहली पसंद बन गई थी. यह मूवी इन दिनों टॉप 10 में अपना कब्जा जमाए हुए है.
कंगुवा मूवी
2 / 5हम बात कर रहे हैं, साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' की. यह मूवी साल 2024 में थिएटर्स में आई थी. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी गई है. इस मूवी का रनटाइम 155 मिनट है. इस मूवी को ओटीटी पर ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. आप ओटीटी पर कोई बेहतरीन मूवी खोज रहे हैं, तो आप इसे अपनी विश लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
कंगुवा मूवी की कहानी
3 / 5सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को बनाने में मेकर्स ने लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च किए थे. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 106 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और डिजास्टर साबित हुई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर ऑडियंस को अपना शागिर्द बना रही है. इस मूवी की कहानी आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देगी.
कंगुवा मूवी कैसी है
4 / 5'कंगुवा' की कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी जेटा नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो रूस की सीक्रेट बायोमेडिकल लैब से भाग जाता है और गोवा पहुंच जाता है. गोवा में उसकी मुलाकात फ्रांसिस थियोडोर से होती है, जो उस लड़के को दुश्मनों से बचाता है.
कंगुवा मूवी कहां देखें?
5 / 5इस मूवी की कहानी दो पैरेलल वर्ल्ड को दिखाती है. पहली टाइमलाइन मौजूदा दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, तो वहीं दूसरी टाइमलाइन 1000 साल पुरानी होती है. फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल ने काफी दमदार एक्टिंग की है,जिसने सभी का दिल जीत लिया है. इस मूवी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आई है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.