Virat Kohli Latest Post: जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की जीत का बिगुल बजा, वैसे ही देश में जश्न शुरू हो गया। क्या बच्चा, क्या बूढ़ा, क्या नौजवान… हर कोई झूम-झूमकर नाचने-गाने लगा। ये पल था ही इतना भावुक की इसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों की आखें भी नम कर दी। सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया और हर कोई बस टीम इंडिया के गुणगान गा रहा था।
विराट ने शेयर किया पोस्ट
मैच के बाद एक चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा और वो था विराट का वीडियो कॉल पर होना। जाहिर है कि विराट कोहली अक्सर मैच के बाद अपनी पत्नी को फोन करते हैं, तो इस बार भी किया। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट लूटी और हर किसी ने कोहली की तारीफ की। हालांकि विराट कोहाली अपनी इस जीत का श्रेय भी उन्होंने अपनी वाइफ को दिया है।
अनुष्का शर्मा के लिए लिखी ये बात
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए बेहद प्यार भरा नोट लिखा था। अब भई जब हसबैंड-वाइफ में इतना प्यार है, तो भला विराट भी कहां पीछे रहने वाले थे। जी हां, कुछ घंटे पहले विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की और बेहद प्यार भरा कैप्शन लिखा।
यह जीत जितनी मेरी है… विराट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा कि मेरे प्यार, तुम्हारे बिना इनमें से कुछ भी संभव नहीं होगा। आप मुझे जमीन से जुड़े हुए रखते हैं और आप हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ कहते हैं कि यह कैसा है? मैं आपके लिए इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। यह जीत जितनी मेरी है उतनी ही आपकी भी है। धन्यवाद और मैं आपके होने के लिए आपसे प्यार करता हूं @anushkasharma।
यूजर्स ने भी लुटाया प्यार
जैसे ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये पोस्ट सामने आया, तो कुछ ही पलों में वायरल हो गया। हर कोई विराट की तारीफ करने लगा। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में भी कमेंट्स की बारिश हो गई। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप दोनों का ये प्यार यूं ही बना रहे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत लकी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि किंग विद क्वीन। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स अब इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines