स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं Monali Thakur, ऑडियंस में बैठे शख्स ने प्राइवेट पार्ट पर किया कमेंट, सिंगर ने रोका शो, लगाई फटकार

Monali Thakur: सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर खबर है कि उनके कॉन्सर्ट में भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उनके प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया, जिसको लेकर सिंगर ने बीच में ही कॉन्सर्ट रोक दिया। इतना ही नहीं बल्कि मोनाली ने उस शख्स को सबके सामने फटकार भी लगाई।

Monali Thakur

Monali Thakur

विज्ञापन

Monali Thakur: सिंगर मोनाली ठाकुर के साथ उनके ही एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी का मामला सामने आया है। जी हां, बीते दिन यानी 29 जून को भोपाल (मध्य प्रदेश) की सेज यूनिवर्सिटी में मोनाली का एक कॉन्सर्ट था और वो वहां परफॉर्म करने पहुंची थीं। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए कुछ ऐसा हुआ कि मोनाली को बीच में ही शो रोकना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान ना सिर्फ सिंगर ने गाना बंद किया बल्कि वो बेहद गुस्से में भी नजर आईं।

सिंगर ने रोका कॉन्सर्ट 

जानकारी है कि जब सिंगर मोनाली ठाकुर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तो इस दौरान ऑडियंस में बैठे एक शख्स ने उनके प्राइवेट बॉडी पार्ट को लेकर भद्दा कमेंट किया। जैसे ही मोनाली ने ये सुना तो उन्होंने बीच में ही कॉन्सर्ट रोक दिया और उस शख्स को खूब खरी-खरी सुनाई। इस दौरान मोनाली बेहद गुस्से में थीं और उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि लोग भीड़ का सहारा लेकर सेक्सुअल हैरेसमेंट करते हैं और बच निकलते हैं।

विज्ञापन
Monali Thakur

Monali Thakur

ये सब करना ठीक नहीं- मोनाली

सिंगर ने इस दौरान कहा कि किसी शख्स ने भीड़ का सहारा लेकर उनके प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया है। मोनाली ने आगे कहा कि ये ठीक बात नहीं है कि भीड़ का सहारा लेकर इस तरह की हरकत की जा रही है। मैं इस पर अपनी आवाज उठा रही हूं, जिससे ये चीज वो याद रखें। मोनाली ने आगे कहा कि इस तरह पब्लिक डोमेन में चिल्लाना ठीक बात नहीं है। आप काफी यंग हैं और इस तरह के हरकतें किसी को नहीं करनी चाहिए।

Monali Thakur

Monali Thakur

विज्ञापन

मुझे मौका मिला तो मैंने आवाज उठाई- मोनाली

मोनाली ने कहा कि ये सिर्फ मेरी बात नहीं है बल्कि सबके लिए है किसी को भी इस तरह की बातें सुनने में बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। ये सच में बहुत गलत है, मुझे मौका मिला है, तो मैंने इस पर आवाज उठाई है और किसी को भी इस पर चुप नहीं रहना चाहिए। इस दौरान सिंगर की टीम ने भी वहां मौजूद लड़कों को समझाया। हालांकि इसके बाद मोनाली ने फिर से गाना शुरू किया और कॉन्सर्ट पर ध्यान दिया।

लड़के ने भी दी सफाई

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर उस लड़के ने भी सफाई दी। उसने कहा कि मैंने सिंगर को लेकर कोई गलत बात नहीं की बल्कि मैंने मोनाली की तारीफ की थी। लड़के का कहना है कि उन्होंने सिंगर के डांस मूव्स की तारीफ की थी। लड़के ने आगे कहा कि मोनाली ने ऐसा करके उसका नाम खराब कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ