हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वही लुक, वही आवाज...Roadies में हुई Virat Kohli के हमशक्ल की एंट्री? फैंस के आए मजेदार कमेंट्स

Virat Kohli Look Alike in Roadies: एमटीवी के रिएलिटी शो रोडीज 20 में विराट कोहली जैसे दिखने वाले शख्स ने ऑडिशन दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Virat Kohli Look Alike in Roadies

Virat Kohli Look Alike in Roadies: एमटीवी के रिएलिटी शो रोडीज 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन्स चल रहे हैं। सभी गैंगलीडर्स अपनी-अपनी टीम में कंटेस्टेंट्स को ले रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली जैसा दिखने वाला शख्स ऑडिशन दे रहा है। इस शख्स के जीवी सेशन में आते ही हर कोई हैरान रह गया। इस कंटेस्टेंट का चेहरा विराट कोहली से मेल खाता है, ऐसे में इसका ऑडिशन भी कुछ इसी अंदाज में ही लिया गया।

शख्स का विराट कोहली जैसा लुक

इस कंटेस्टेंट का चेहरा तो विराट कोहली से मिलता-जुलता है ही, साथ ही लुक में भी ये क्रिकेटर को फॉलो करता है और उन्हें अपना आइडियल भी मानता है। इसका कहना है कि अगर कुदरती तौर पर उन्हें ऐसा चेहरा मिला है जो विराट कोहली से मेल खाता है तो ये तो इनके लिए एक अच्छी बात ही होनी चाहिए ना।

रोडीज में क्यों आना चाहता है कंटेस्टेंट?

कंटेस्टेंट से जब पूछा गया कि वो रोडीज की जर्नी पर क्यों जाना चाहते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि रोडीज में आने का मेरा सपना बचपन से था। उसके अलावा मैं अपने पर्सनेलिटी भी दिखाना चाहता हूं। मैं अपना लुक बदल भी लूं तो भी मैं विराट कोहली सर जैसा ही लगता हूं। इसलिए अगर कुछ पॉजिटिव चीज उस लिहाज से मेरे साथ हो रही है, कुछ अच्छा मिल रहा है तो क्यों नहीं। कंटेस्टेंट से जब पूछा गया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने विराट कोहली का ही नाम लिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कंमेंट्स

विराट कोहली जैसा दिखने वाला ये कंटेस्टेंट जब जीडी राउंड दे रहा था तो उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस के मजेदार कंमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो मीशो का विराट कोहली है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये विराट कोहली कम अंगद जैसा ज्यादा लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Vicky-Rashmika की Chhavva ने 2 दिन में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, इस OTT पर भी उड़ाएगी गदर!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola