Vicky-Rashmika की Chhavva ने 2 दिन में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, इस OTT पर भी उड़ाएगी गदर!
Chhavva OTT Release: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने महज 2 दिन के अंदर ही 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Edited By Himanshu Soni

Chhavva OTT Release
Edited By Himanshu Soni

Chhavva OTT Release
Chhavva OTT Release: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 2 दिनों के अंदर-अंदर ही 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और अब किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इस बात का भी खुलासा हो गया है।
सबसे पहले तो फिल्म छावा ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस साल कुछ बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं जिनमें कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी और अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स भी शामिल थी, लेकिन छावा के आगे सबने घुटने टेक दिए हैं। विक्की की फिल्म छावा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि अक्षय की फिल्म स्काईफोर्स लगभग सिर्फ 12 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। फिल्म के रिलीज होने के डेढ़ से दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है।
इस फिल्म के साथ ही विक्की कौशल ने भी अपने करियर में चार चांद लगा दिए हैं। अब तक विक्की की बेहतरीन फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए छावा ने उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी दे दी है। सैम बहादुर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और राजी जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फिल्म छावा ने इतिहास रच दिया है।
अब तक जितनी भी फिल्में वैलेंटाइन डे के मौके पर पर्दे पर रिलीज हुई हैं, उन सभी को ही इस फिल्म ने धूल चटा दी है। इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय के पास ही ये रिकॉर्ड था, जिसने वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होकर 19 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब विक्की की फिल्म छावा ने 31 करोड़ कमाकर इस रिकॉर्ड को भी अपनी झोली में डाल लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: