हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेरा रेप करोगे क्या…', वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, रो-रोकर बताईं सनोज मिश्रा की काली करतूतें

Viral girl Monalisa On Harrasment Controversy: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा फिर से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने इस बार रोते हुए फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Monalisa allegation on sanoj mishra

Viral girl Monalisa Allegations On Sanoj Mishra: महाकुंभ मेले से वायरल हुई लड़की मोनालिसा आज सोशल मीडिया सेन्सेशन बन चुकी है. उनकी सुंदरता और मासूमियत पर लोग अपना दिल दे बैठे हैं. इस घटना के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कई ऑफर मिले, जिसमें एक फिल्म का ऑफर भी मिला था. लेकिन यह फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ उनके लिए घातक साबित हुई. हाल ही में मोनालिसा ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह भी पढ़ें: 7 फेरे या स्क्रीप्टेड ड्रामा… कब और कहां हुई शादी? Badshah की खामोशी ने खड़े किए बड़े सवाल, मच गया बवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो-रोकर लगाए आरोप

वायरल गर्ल मोनालिसा पर कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने रोते हुए फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने कहा कि शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ है. उसने बताया, “मैंने अपनी पूरी फैमिली को बताया, तब उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी. कहा- नहीं-नहीं, आपकी पहली फिल्म है. क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करोगे?”

विज्ञापन

मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा ने उसे 10 बार तक गलत छुआ है. फिल्म के बहाने उसे लुभाया और गलत काम करने की कोशिश की. वह रोते हुए बोली कि उसका परिवार भी उस समय साथ नहीं खड़ा हुआ. मोनालिसा ने दावा किया कि उसे और उसके पति को अब धमकियां मिल रही हैं.

परिवार का साथ न मिलना

मोनालिसा ने बताया कि जब उसने परिवार को सब कुछ बताया तो वे उसकी मदद करने की बजाय चुप रहे. उसने कहा, “पहली फिल्म के लिए क्या मुझसे रेप करवाओगे?” यह बात सुनकर लोग हैरान रह गए. मोनालिसा की आंखों में आंसू थे और आवाज कांप रही थी. उसने मीडिया से मदद मांगी और कहा कि अब वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ में अक्षय कुमार को कैसे मिला विलेन का रोल? ‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

सनोज मिश्रा पर पुराने आरोप भी

सनोज मिश्रा पर पहले भी एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. उस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई. मोनालिसा का कहना है कि सनोज अच्छे इंसान नहीं हैं. उन्होंने फिल्म का लालच देकर गलत फायदा उठाने की कोशिश की.

विज्ञापन

फैंस का रिएक्शन

यह मामला अभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. लोग मोनालिसा का साथ दे रहे हैं. वहीं फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ ऐसे शोषण की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं. लेकिन इस मामले में मोनालिसा की हिम्मत की तारीफ हो रही है कि वह चुप नहीं रही और अपनी बात सामने रखी.

यह भी पढ़ें: पहले डिवाइडर पर चढ़ी कार, फिर पलटी… 30 साल की एक्ट्रेस Harshil Kalia की एक्सीडेंट में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola