Vinod Khanna who lost stardom overnight: राजेश खन्ना को फिल्म जगत का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं। राजेश खन्ना ने फिल्म जगत में रोमांस की परिभाषा ही बदलकर रख दी थी। लेकिन अफसोस की बात ये है कि वो अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाए। राजेश खन्ना को बहुत से एक्टर्स ने तगड़ा कॉम्पीटिशन देना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं ने इंडस्ट्री में आते ही काफी लोगों को इंप्रेस कर दिया।
70 और 80 के दशक में बहुत से एक्टर्स ने फिल्मी जगत में कदम रखकर उस वक्त के बड़े-बड़े अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया। एक ऐसे ही एक्टर थे विनोद खन्ना, जिन्होंने कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया फिर एक ही झटके में उनसे सबकुछ छीन लिया। सालों बाद फिर एक ऐड ने विनोद खन्ना को फिर से इंडस्ट्री में कमबैक करा दिया।
विनोद खन्ना बन गए संन्यासी
विनोद खन्ना इंडस्ट्री में कदम रखते ही रातों-रात स्टार बन गए, लेकिन जब वो अपने करियर के टॉप पर थे तो उन्होंने संन्यासी का रूप ले लिया। ये देखकर उस वक्त हर किसी को बहुत हैरानी हुई।
साल 1982 में विनोद खन्ना ने अपने फैंस को बड़ा झटका देते हुए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। वो पुणे के ओशो आश्रम में हमेशा के लिए रहने के लिए चले गए थे। वहीं पर वो भक्ति में लीन हो गए। करीब 5 साल वहां समय बिताने के बाद विनोद खन्ना ने एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के फैसला लिया।लेकिन किस तरीके से वो फिर से वापसी करें ये उन्हें समझ नहीं आ रहा था।
Vinod Khanna who lost stardom overnight
सिंथोल साबुन की ऐड में छा गए थे इमरान
साल 1987 में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान को सिंथोल साबुन के एक ऐड के लिए काफी फेम मिल रहा था। इमरान खान एक अच्छे क्रिकेटर तो थे ही लेकिन साथ ही वो काफी अच्छे दिखते थे। इसी वजह से हर ब्रैंड उन्हें ही अपना एंबेजेडर बनाना चाहती थी। सिंथोल साबुन के कॉम्पीटिटर्स को समझ नहीं आ रहा था कि इमरान खान को टक्कर देने के लिए वो किसको लेकर आए।
ऐसे में गोदरेज कंपनी के लिए तब दिक्कत हो गई जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे और लोग पाकिस्तानी प्रोडक्ट्स का बॉयकॉट करने लगे। गोदरेज कंपनी को इमरान खान की ऐड को रोकना पड़ा।
सिंथोल ऐड ने कराया शानदार कमबैक
यही वो वक्त था जब गोदरेज कंपनी को लगा कि इमरान खान की जगह विनोद खन्ना को सिंथोल ऐड में काम करना चाहिए। वो कहते हैं ना हर कोई अपना नसीब लिखवाकर आया है। विनोद खन्ना को सिंथोल ऐड मिला और वो एक बार फिर से इंडस्ट्री के किंग बन गए। उनके ऐ़ड को बहुत पसंद किया गया।
इस विज्ञापन में विनोद खन्ना एक घोड़े के साथ भाग रहे हैं और फिर वो भागते-भागते घोड़े पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद वो घोड़े पर बैठते हुए नजर आ रहे हैं। दूरदर्शन पर आए इस ऐड के जरिए विनोद खन्ना ने अपनी खोई हुई जगह एक बार फिर से बना ली।
यह भी पढ़ें: पति बदलने में माहिर है ये मशहूर एक्ट्रेस, 10 साल में तीसरे से लेने वाली हैं तलाक
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
23 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines