पति बदलने में माहिर है ये मशहूर एक्ट्रेस, 10 साल में तीसरे से लेने वाली हैं तलाक

Christina Hall Divorce: हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टीना हॉल के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। फ्लिप या फ्लॉप एक्ट्रेस ने अपने पति से तलाक लेने के बाद कही है, जो कि क्रिस्टीना का तीसरा तलाक है। वो इससे पहले भी दो असफल शादी का हिस्सा रह चुकी हैं। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Christina Hall Divorce

Christina Hall Divorce

Christina Hall Divorce: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में हलचल पैदा करने वाली एक खबर सामने आ रही है। दरअसल फ्लिप या फ्लॉप एक्ट्रेस क्रिस्टीना हॉल ने अपने सभी फैंस को बड़ा झटका दे दिया। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने पति जोशुआ हॉल से तलाक का अनाउंसमेंट किया। शादी के करीब तीन साल बाद फैंस के सामने ये खुलासा हुआ कि क्रिस्टीना हॉल और उनके पति अलग हो रहे हैं। दोनों के अलग होने की क्या वजह है, इस रिपोर्ट में जानिए।

विज्ञापन

क्रिस्टीना की पति से नहीं मिलती सोच

दोनों के तलाक लेने की वजह आपसी मतभेद बताई जा रही है। क्रिस्टीना और उनके पति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तलाक की वजह दोनों की सोच नहीं मिलने को बताया गया है। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है और साथ ही उनके समर्थकों को दुखी भी किया है। क्रिस्टीना ने बताया कि इस फैसले को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए लिया गया है और ये दोनों के लिए ही इस वक्त उचित है।

विज्ञापन

गौर करने वाली बात ये है कि क्रिस्टीना का ये तीसरा तलाक है, इससे पहले भी उनका दो बार तलाक हो चुका है। दिलचस्प बात ये है कि क्रिस्टीना अपने पूर्व पति के साथ भी टच में हैं। दोनों आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HGTV (@hgtv)

विज्ञापन

अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं क्रिस्टीना

फिलहाल क्रिस्टीना अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। वो अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहती हैं। इस फैसले को सुनाते हुए उन्होंने अपने सभी फैंस से आग्रह किया कि वो इस वक्त उन्हें समझें और उन्हें सपोर्ट करें।

इस तलाक की खबर ने समय समय पर सोशल मीडिया पर भी बहस का मुद्दा बना दिया है, लेकिन क्रिस्टीना ने इसे एक प्राइवेट मामला कहा है और मामले को और गंभीरता से लेने की बात कही है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HGTV (@hgtv)

क्रिस्टीना हॉल के लोकप्रिय शोज

क्रिस्टीना हॉल एक फेमस हॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय के जरिए पहचान बनाई है। 9 जुलाई 1983 को यूएस के कैलिफॉर्निया में जन्मीं क्रिस्टीना ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया। उनके लोकप्रिय शोज में ‘फ्लिप या फ्लॉप’, ‘क्रिस्टीना इन द कंट्री’ जैसे सीरीज शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ