Vikrant Massey Sheetal Thakur Become Parents: पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी फिल्म ‘12वीं फेल‘ (12th Fail) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बार उन्होंने अपनी अदाकारी से न सिर्फ ऑडियंस को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है बल्कि बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलिब्रिटीज इन दिनों विक्रांत मैसी के ही गुणगान कर रहे हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने बताया है कि उन्होंने जब विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ देखी तो वो उससे काफी इंस्पायर हुईं और उन्होंने इस शानदार एक्टिंग के लिए विक्रांत को सलाम किया है। सुष्मिता के अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), विजय वर्मा (Vijay Varma), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे स्टार्स भी इस फिल्म को देख विक्रांत की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में रोमांटिक हुए सेलेब्स, यूं किया पार्टनर को प्रपोज; फिल्मी हैं लव स्टोरियां
विक्रांत मैसी बने बेटे के पिता
वहीं, करियर में मिली सफलता के बाद अब एक्टर की पर्सनल लाइफ में भी ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दे दी है। जिस दिन का विक्रांत मैसी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे वो दिन आ ही गया। एक्टर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है। बता दे, 7 फरवरी को विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के घर किलकारियां गूंजी और ये दोनों पेरेंट्स बन गए। अब कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कोलेबोरेशन पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि 7 फरवरी 2024 को उनको बेटा हुआ है। जैसे ही एक्टर का पोस्ट सामने आया उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बॉलीवुड सेलेब्स ने लुटाया प्यार
न सिर्फ फैंस बल्कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने इस खुशी के मौके पर वक्त निकालकर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर को बेटे के जन्म के लिए मुबारकबाद दी है। सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट पर हार्ट और नजर न लगने वाला इमोजी बनाया है। वहीं, ’12वीं फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी लिखा है ‘आप लोगों को बधाई हो।’ राशि खन्ना, मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर जोया अख्तर और सोनल चौहान ने भी एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट किया। दिया मिर्जा ने लिखा, ‘बेस्ट न्यूज़, हमारा सारा प्यार।’ उनके अलावा भूमि पेडनेकर, रसिका दुग्गल, कृति खरबंदा, सुनील ग्रोवर, बॉबी देओल से लेकर मौनी रॉय और टिस्का चोपड़ा तक खुद को इस पोस्ट पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
क्या 12वीं फेल है सेलेब्स की अटेंशन का कारण?
इनके अल्वा तमाम टीवी सेलेब्स और एकता कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बधाई दी है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अगर विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ हिट नहीं होती तो क्या तब भी उन्हें लोग इसी तरह से प्यार कर रहे होते जैसे अब कर रहे हैं। ऐसा सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि विक्रांत मैसी इस इंडस्ट्री में कई साल से हैं। लेकिन कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होने के बावजूद इंडस्ट्री में उन्हें वो पहचान नहीं मिल पा रही थी जो उन्हें एक छोटे बजट में बनाई गई फिल्म से मिल गई है। ऐसा लग रहा है जैसे दर्शकों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को विक्रांत मैसी को अपनाने पर मजबूर कर दिया है। जब विक्रांत ‘छपाक’ (Chhapaak) में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे तब भी उन्हें वो इज्जत और फेम हासिल नहीं हुआ जिसके वो हकदार थे। इसके अलावा ‘मिर्जापुर’ हिट होने के बाद भी उनके करैक्टर या उन्हें उतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हुई थी जितनी बाकी लोगों को मिली थी। मगर अब एक फिल्म ने पासा पलट दिया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines