EXCLUSIVE: Vikrant Massey ने फिल्मों से क्यों लिया 'ब्रेक'? अब सामने आई असली वजह

Vikrant Massey: पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी को ब्रेक के ऐलान के बाद फिर से काम पर देखा गया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए देखते हैं कि वीडियो में विक्रांत के साथ और कौन-कौन हैं?

Vikrant Massey

Vikrant Massey

Vikrant Massey: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे समझा कि शायद विक्रांत मैसी फिल्मों से रिटायरमेंट ले रहे हैं और अब वो पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो एक्टर के फैंस का दिल टूट गया और हर कोई मायूस नजर आया। इस बीच अब ये वजह भी सामने आ गई है कि आखिर एक्टर के इस ब्रेक के पीछे क्या कारण है?

विज्ञापन

फिल्म को प्रमोट करने का तरीका

दरअसल, हाल ही में विक्रांत और उनकी टीम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि यह उनकी आने वाली फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को प्रमोट करने का एक स्टंट है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विक्रांत ने ऐसा किया है। इसके पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं। इस बीच अब एक्टर वापस काम पर भी नजर आए हैं। जैसे ही विक्रांत के ‘ब्रेक’ लेने की खबरों को लोगों ने रिटायरमेंट समझा, तो एक्टर ने साफ किया कि वो बस कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और उन्होंने कोई रिटायरमेंट नहीं लिया है। फिल्मों से ब्रेक की खबरों के बीच विक्रांत को फिर से काम पर देखा गया है।

विज्ञापन

देहरादून में नजर आए एक्टर

जी हां, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया गया है कि एक्टिंग से ‘ब्रेक’ के ऐलान के बाद विक्रांत मैसी को 2025 में आने वाली उनकी दो अपकमिंग फिल्मों में से एक ‘आंखों की गुस्ताखियां’, जिसमें उन्हें शनाया कपूर के साथ शूटिंग खत्म करने के लिए देहरादून में देखा गया है। इस दौरान विक्रांत को ब्लैक पफर वाली जैकेट पहने हुए देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

विज्ञापन

पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रांत, उनसे हाथ मिला रहे हैं और दोनों आपस में कुछ बातें भी कर रहे हैं। इस वीडियो में शनाया भी नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने डेनिम पैंट के साथ स्वेटर कैरी किया था, जिसमें उनका सिंपल लुक भी कमाल लग रहा था।

विक्रांत मैसी ने शेयर किया था पोस्ट

बता दें कि हाल ही में विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वो कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते हैं। इसके बाद एक इंटरव्यू में भी एक्टर ने इस पर बात की और कहा कि मैं फिल्मों से रिटायर नहीं हो रहा हूं बल्कि ब्रेक ले रहा हूं। उनका कहना था कि वो बस थक गए हैं और इसलिए एक लंबे ब्रेक पर जाना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ