Shrima ने भाभी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Aishwarya-Aaradhya को लेकर क्या बोलीं?

Aishwarya Rai, Shrima: ऐश्वर्या राय किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी भाभी संग रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही हैं। वहीं, अब खुद ऐश्वर्या की भाभी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Aishwarya Rai, Shrima Rai

Aishwarya Rai, Shrima Rai

Aishwarya Rai, Shrima: बीते कुछ सालों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर दोनों के अलगाव की अफवाहें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक हर तरफ दोनों को लेकर कोई ना कोई बातें होती ही रहती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी भाभी श्रीमा राय भी चर्चा में रहीं। दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिली। इस बीच अब खुद श्रीमा राय ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

श्रीमा राय ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और श्रीमा राय के रिश्ते को लेकर खूब बातें हुई। वहीं, अब श्रीमा राय ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में कोई खटास नहीं है। श्रीमा का कहना है कि वो भले ही भाभी और भतीजी आराध्या के बारे में ज्यादा पोस्ट नहीं करती, लेकिन दोनों के साथ रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उनका कहना है कि लोग उनके लिए उन्हें देखें।

श्रीमा ने क्या लिखा?

हाल ही में एक श्रीमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि Never jealous. Never intimidated. Never in competition. I got my own blessings. श्रीमा का कहना है कि I am a firm believer in manifesting. Are you?” इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले के एक बयान में श्रीमा ने कहा था कि ब्लॉगर बनने से पहले, मैंने सालों तक वेल्थ मैनेजमेंट में काम किया। मैं मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 भी रह चुकी हूं।

Shrima Rai

Shrima Rai

पर्सनल लाइफ पर बोलीं श्रीमा?

मैंने अपना करियर बनाने के लिए कभी किसी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। श्रीमा ने आगे कहा कि एक फीमेल होने के नाते मैंने खुद को हमेशा मजबूत रखा है और मैं किसी को भी इसे कमजोर करने की इजाजत नहीं दूंगी। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा श्रीमा के सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी एक किस्सा शेयर किया।

श्वेता बच्चन ने भेजा बुक्के

उन्होंने बताया कि कैसे वह एक डिनर पार्टी में अपने पति आदित्य राय से मिलीं। उन्होंने हाल ही में ऐश्वर्या की भाभी श्वेता बच्चन द्वारा भेजे गए फूलों के गुलदस्ते की भी एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसने राय और बच्चन परिवारों के बीच के रिश्ते को और मजबूत किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ