Vikrant Massey: विक्रांत मैसी सिनेमा का एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिनकी एक्टिंग देखने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। हाल ही में विक्रांत की ‘सेक्टर 36’ रिलीज हुई है। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज के लिए अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन इसके लिए बज तो अभी से बनना शुरू हो गया है। इस बीच हम आपको विक्रांत मैसी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
विक्रांत मैसी ने शेयर किया किस्सा
हर इंसान का अपना स्ट्रगल और अपनी मेहनत होती है। विक्रांत मैसी में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी काम के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर विक्रांत का एक वीडियो है, जिसमें वो कह रहे हैं कि जिनके पास पैसा है, उनकी इज्जत है और बदकिस्मत से ये एक कड़वा सच भी है। जिस इंसान ने पैसा बनाया और गाड़ी खरीदी उसी इंसान का गुड मॉर्निंग और गुड इवनिंग बदल गया।
अजीज दोस्तों ने ऐसा किया
वीडियो में विक्रांत ने आगे कहा कि एक इंसीडेंट था, जब मैंने लोगों (अपने पुराने दोस्तों) को घर बुलाया। बहुत गहरे दोस्त और ये कॉलेज टाइम की बात है। एक्टर ने कहा कि इसके लिए मैं गर्व महसूस करता हूं और मुझे बिल्कुल भी शर्म नहीं आती क्योंकि मैं आपको मानसिकता बता रहा हूं लोगों की। मेरी मां बहुत अच्छा खाना बनाती थी, तो मैंने उनको घर बुलाया।
अगले दिन बदल गया बिहेवियर
इसके आगे विक्रांत ने बताया कि मैंने कहा कि घर आओ यार और उन्हें दावत पर बुलाया और जब उन्होंने घर की दिशा देखी और देखा की प्लास्टिक की कुर्सियां हैं और पेंट चिप हो रहा है, सीलन लगी हुई है। किचन उनके हिसाब से एस्थेटिक नहीं था और ये सब देखकर अगले दिन से ही उनका बिहेवियर मेरे लिए बदल गया। जब तक मैं उन्हें घर नहीं लाया था, तब तक वो मेरे बहुत करीब थे।
विक्रांत इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम
एक्टर ने कहा कि मुझे चैट दिखाई गई हैं कि विक्रांत का घर कैसा है और उसको देखकर तो ऐसा नहीं लगता है। एक्टर के इस वीडियो से साफ है कि जब उनके दोस्तों ने उनके घर की हालत देखी, तो उन्होंने उनके बारे में बातें की होंगी। हालांकि विक्रांत मैसी ने खुद को साबित करके दिखाया है और आज वो इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के प्रीमियर से पहले बड़ा सीक्रेट लीक, 20 नहीं इतने कंटेस्टेंट कंफर्म?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines