Bigg Boss 18 के प्रीमियर से पहले बड़ा सीक्रेट लीक, 20 नहीं इतने कंटेस्टेंट कंफर्म?

Bigg Boss 18 Confirm Contestant List: बिग बॉस 18 के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जी हां, शो का ग्रैंड प्रीमियर जल्दी ही स्ट्रीम होने वाला है। ऐसे में फैंस का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Confirm Contestant List: हो जाइए तैयार, क्योंकि आ रहा है ‘टाइम का तांडव’ अवतार… जी हां, बिग बॉस 18 के शुरू होने में अब बस रह गया है कुछ घंटों का टाइम और फिर शुरू होगा ‘टाइम का तांडव’। हाल ही में शो के घर की पहली वीडियो सामने आई है और अब बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट भी सामने आ गई हैं। जी हां, हाल ही में सुनने में आया था कि इस बार शो में 20 कंटेस्टेंट आने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं है और शो में बस 18 लोग शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आने वाला है?

बिग बॉस 18 की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट

  • विवियन डीसेना
  • ईशा सिंह
  • करणवीर मेहरा
  • नायरा बनर्जी
  • मुस्कान बामने
  • ऐलिस कौशिक
  • चाहत पांडे
  • शिल्पा शिरोडकर
  • एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते
  • रजत दलाल
  • तंजिंदर सिंह बग्गा
  • चुम दरांग
  • शहजादा धामी
  • अविनाश मिश्रा
  • अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान
  • हेमा शर्मा (वायरल भाभी)
  • श्रुतिका अर्जुन

कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18?

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर कल यानी 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा। फैंस शो के लिए बेहद एक्साइडेट हैं क्योंकि इस बार के सीजन में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार का शो दर्शकों को कितना पसंद आता है।

क्या है थीम?

इस बार यानी बिग बॉस 18 की थीम थोड़ी अलग है। ‘टाइम का तांडव’ थीम के साथ इस बार बिग बॉस में घरवालों का फ्यूचर भी देखा जाएगा, जो अपने आपमें बड़ी बात होगी। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिली हैं, जो बेहद यूनिक हैं। इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं और इस शो को होस्ट करने का भाईजान का अपना अलग अंदाज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ