Vikrant Massey: बीते दिन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट शेयर किया। एक्टर का पोस्ट जैसे ही सामने आया, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्ट में विक्रांत ने लिखा था कि अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। हालांकि, विक्रांत के पोस्ट में ये नहीं लिखा था कि वो कभी फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। एक्टर के पोस्ट को देखकर उनके फैंस मायूस हो गए क्योंकि सबने यही समझा कि विक्रांत ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन ये सच नहीं है। अब विक्रांत ने खुद इस पोस्ट की सच्चाई बताए है।
विक्रांत ने फिल्मों से लिया रिटायरमेंट?
दरअसल, वैसे तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विक्रांत ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में एक डायरेक्टर ने अपना नाम ना रिवील करने की शर्त पर बताया कि विक्रांत ने क्यों ये फैसला लिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि विक्रांत खुद को ज्यादा एक्सपोज करना नहीं चाहते हैं।
ओटीटी और फिल्मों के ऑफर्स
डायरेक्टर ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि विक्रांत का कहना है कि उनके पास ओटीटी और फिल्मों के बहुत ऑफर्स हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि वो खुद को बहुत ज्यादा एक्सपोज कर रहे हैं। विक्रांत का मानना है कि अगर इस तरह से चीजें चलती रहीं, तो वो थक जाएंगे। विक्रांत का हमेशा से कहना रहा है कि ज्यादा फिल्में करने से लोग थक जाते हैं।
विलेन के रोल में दिख सकते हैं विक्रांत
विक्रांत ने कहा कि इसलिए वो एक लंबे ब्रेक पर जाना चाहते हैं। इस ब्रेक में वो खुद का टाइम देना चाहते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत भी है। इतना ही बल्कि अगर इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र की मानें तो उनका ये भी कहना है कि विक्रांत का कनेक्शन आने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ से भी हो सकता है। रिपोर्ट्स हैं कि 12वीं फेल एक्टर विक्रांत अपकमिंग फिल्म में विलेन के रोल में आ सकते हैं और इसलिए उन्होंने खुद को टाइम देने के लिए ये ब्रेक लिया है।
क्या बोले विक्रांत?
इतना ही नहीं बल्कि News18 को दिए एक इंटरव्यू में खुद विक्रांत ने भी इस पर बात की और बताया कि फिल्मों से रिटायर नहीं हो रहे हैं बल्कि एक ब्रेक ले रहे हैं। एक्टर का कहना है कि मैं बस थक गया हूं और इसलिए एक लंबा ब्रेक लेना चाहता हूं। घर की भी याद आ रही है और तबीयत भी खराब है, इसलिए बस ब्रेक ले रहा हूं। लोगों ने मेरी पोस्ट को गलत पढ़ लिया है। मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Prediction: क्या Allu Arjun की फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी ओपनर? RRR को देगी टक्कर?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines