Vikrant Massey: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विक्रांत को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही थी। वहीं, अब इस पोस्ट पर खुद विक्रांत मैसी ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि विक्रांत ने इस पर क्या कहा?
विक्रांत ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में विक्रांत मैसी को टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव देखा गया। इस इवेंट में बात करते हुए विक्रांत ने अपने फिल्मों से ब्रेक वाले पोस्ट पर भी बात की। इस दौरान 12वीं फेल एक्टर ने कहा कि जब मैं इस पोस्ट को शेयर करने वाला था, तो मैंने इसके बारे में बहुत सोचा बल्कि रातभर सोचता रहा। बीता कुछ टाइम मेरे लिए बहुत ही अच्छा रहा है। मैंने कुछ ऐसी चीजें हासिल की है, जिनके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था।
मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी- विक्रांत
विक्रांत ने आगे कहा कि फिल्म 12वीं फेल को खूब तारीफ मिली है और फिल्मफेयर अवार्ड मिला। उन्होंने कहा कि अगले दिन पीएम नरेन्द्र मोदी मेरी फिल्म देखने वाले थे और बीते 11 सालों में वो पहली फिल्म मेरी देख रहे थे, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। अब किसी भी एक्टर के लिए इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। इसलिए मैंने अपनी वाइफ से भी इसके बारे में बात की।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मैं बहुत थक गया था मेंटली भी और फिजिकली भी। उन्होंने बताया कि 365 दिन में से मैंने 284 दिन काम किया है, इसलिए मैं कुछ टाइम के लिए ब्रेक लेना चाहता था। उन्होंने कहा कि शायद उस पोस्ट में मैंने कुछ ज्यादा ही अंग्रेजी लिख दी थी, जो शायद बहुत लोगों को समझ नहीं आई। इसलिए मुझे इसके बाद में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मैंने बता दिया है कि वो पोस्ट क्यों शेयर किया था, लेकिन अगर अभी भी लोगों को कुछ और ही समझना है, तो मैं कुछ नहीं कह सकता।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun के साथ मिसबिहेव? हैदराबाद पुलिस ने आरोप को किया खारिज, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines