हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Vikrant Massey के बारे में क्या आप जानते हैं ये पांच बातें? अगर नहीं तो खबर आपके काम की

---विज्ञापन---

Vikrant Massey: मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज लोगों के दिलों में मिर्जापुर के बबलू पंड‍ित की एक अलग ही जगह है। कल यानी 3 अप्रैल को विक्रांत मैसी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको एक्टर के बारे में वो पांच बातें बातने जा रहे हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर आप नहीं जानते हैं तो देरी किस चीज की। आइए जानते हैं…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GQ India (@gqindia)

---विज्ञापन---

विक्रांत मैसी से जुड़ी पांच बातें? जानते हैं क्या?

  • विक्रांत का पहला सीर‍ियल कौन-सा था?

बता दें कि विक्रांत मैसी ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत की थी। जी हां, उनके पहले टीवी शो का नाम था ‘कहां हूं मैं’। इस टीवी शो के बाद एक्टर ने कई और शोज में काम किया जैसे बालिका वधू, धरमवीर, धूम मचाओ धूम, बाबा ऐसो वर ढूंडो। टीवी पर भी विक्रांत ने अपने हर रोल पर खूब मेहनत की और दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई।

---विज्ञापन---
  • द डांसिंग स्टार

जी हां, चौंकिए नहीं विक्रांत मैसी जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे डांसर भी हैं। एक इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा था कि वो शैमक डावर के साथ साढ़े तीन साल तक जुड़े रहें। इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। एक्टर ने बताया कि दुर्भाग्य से उनका डांसिंग कौशल कभी सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वो एक्टिंग में शामिल हो गए। विक्रांत ने बताया कि इस दौरान कई सारे रियलिटी शो हो रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी किसी में भाग नहीं लिया। विक्रांत ने ये भी कहा था कि अगर उन्हें इसका ऑफर मिलता है तो वो इसे जरूर करेंगे।

  • विक्रांत की पहली सैलरी क्या थी?

विक्रांत मैसी की पहली सैलरी की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्टर को पहली सैलरी के रूप में बस 800 रुपये मिले थे, जो उन्होंने एक कॉफी शॉप में काम करके कमाए थे। वहीं, अगर एक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रुपये कैश में दिए गए थे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

  • खाने में क्या पसंद?

एक इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया था कि उन्हें खाने में डोसा बहुत पसंद है। जी हां, इसका खुलासा खुद 12वीं फेल स्टार ने किया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि अपने भाई के साथ वो बचपन में सीसीडी भी जाते थे। इस दौरान वो अपनी पसंद के फ्रैपे खाते थे।

---विज्ञापन---
  • विक्रांत मैसी का धर्म क्या है?

विक्रांत मैसी के धर्म की अगर बात करें तो उनका पैतृक परिवार ईसाई धर्म को मानता था। वहीं, उनका मातृ परिवार सिख धर्म का पालन करता है। जी हां, एक इंटरव्यू में बात करते हुए विक्रांत ने इस बात का खुलासा भी किया था कि उनकी मां सिख हैं, पिता ईसाई और उनके मुस्लिम हैं और वाइफ हिंदु हैं। विक्रांत ने कहा था कि मेरे घर में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन हम सबसे पहले भारतीय हैं।

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi की सर्जरी के बाद कैसी है हालत? एक्ट्रेस ने शेयर किया एक्सपीरियंस

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola