'हम गलतियों से ही...', Vikrant Massey को किस बात का पछतावा?

Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले से ही फिल्म बेहद सुर्खियों में रही है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है?

Vikrant Massey

Vikrant Massey

विज्ञापन

Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। आज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ऐसे में जाहिर है कि इसकी कमाई को लेकर भी लोगों के मन में सवाल है कि फिल्म की ओपनिंग क्या होगी? ऐसा इसलिए क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ मौजूद है। फिल्म को लेकर विक्रांत मैसी खुलकर बात कर रहे हैं और उन्होंने कई बातें रिवील की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें किस बात का पछतावा है?

बॉलीवुड में कम पैसे मिलते हैं?

दरअसल, हाल ही में ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान विक्रांत ने ना सिर्फ फिल्म पर बात की बल्कि इसके अलावा उन्होंने कई चीजों पर भी बात की। इस दौरान जब विक्रांत से पूछा गया कि फिल्म ‘छपाक’ के टाइम पर आपने कहा था कि मैं भी लीड में हूं, लेकिन पैसे कम मिलते हैं। अब कई अच्छी फिल्में और सीरीज आईं, अब आपकी शिकायत दूर है।

विज्ञापन

आज भी पैसे कम मिलते हैं- विक्रांत

इस सवाल पर विक्रांत मैसी हंसकर जवाब देते हैं कि मेरे नजरिए में तो आज भी पैसे कम मिलते हैं क्योंकि पैसा जितना मिले, उतना कम है। हालांकि, अगर सीरियस नोट पर बात करूं, तो हां चीजें पहले से बेहतर हुई हैं और मैंने भी शायद नादानी में वो कह दिया था या फिर शायद मेरे अंदर भी कहीं ना कहीं वो फीलिंग थी क्योंकि वो दौर ऐसा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

अच्छे-खासे पैसे छोड़कर आया था- विक्रांत

विक्रांत ने आगे कहा कि हीरो का दोस्त प्ले कर रहा हूं, अच्छा काम कर रहा हूं, पैसे बहुत कम मिल रहे हैं। उस वक्त मैं टीवी छोड़कर आया था। अच्छे-खासे पैसे छोड़कर आया था और वो शायद मैंने तब नादानी में कह दिया। विक्रांत ने आगे कहा कि अब मेरा एक डायरेक्शन बन गया है कि विद रिगॉर्ड्स टू पेपैरिटी कम पैसा-ज्यादा पैसा कि अगर आप सिनेमा की बात कर रहे हैं और लोग आपको देखने आ रहे हैं, आपके नाम से अगर टिकट बिक रही है, तो राइटफुली आपको उतना पैसा मिलना चाहिए।

विज्ञापन

मेरी वो हैसियत नहीं थी- विक्रांत

विक्रांत ने आगे कहा कि मैं इससे सहमत हूं और उस वक्त मेरी वो हैसियत नहीं थी। मेरी पॉजिशन नहीं थी कि मुझे देखने के लिए लोग आए सिनेमा में, लेकिन इसे नादानी कह सकते हैं। हम सभी गलती करते हैं और अगर हम अपनी गलतियों से नहीं सीखे, तो क्या ही फायदा। दस साल पहले मैं जो था आज वैसा नहीं हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ