---विज्ञापन---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Rohit Purohit की आंख में लगी चोट, एक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा?

Rohit Purohit Eye Injury Update: टीवी के पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित की आंख में गंभीर चोट लगने के बाद फैंस चिंता में आ गए कि आखिर रोहित के साथ क्या हुआ? और कैसे उन्हें ये चोट लगी? साथ ही अब उनकी हालत कैसी है? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Rohit Purohit Eye Injury Update: टीवी के पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम रोहित पुरोहित शो के चहेते स्टार में से एक हैं। रोहित का अपना एक अलग फैनबेस है। सोशल मीडिया पर भी रोहित खूब एक्टिव रहते हैं और फैंस को लेटेस्ट अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में एक्टर की आंख में गंभीर चोट लग गई, जिसकी वजह से फैंस परेशान हो गए और चिंता में आ गए। वहीं, अब रोहित ने अपने चाहनेवालों को लेटेस्ट अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है रोहित की आंख की हालत?

रोहित ने शेयर किया अपडेट

रोहित पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी पोस्ट में एक्टर ने अपनी आंख पर लगी चोट का अपडेट दिया है। रोहित ने लिखा कि गाइज, सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं ठीक हूं। रोहित ने आगे लिखा कि मैं जब कुछ कर रहा था तो मैं टकरा गया था और इसकी वजह से मेरी आईब्रो में गहरा घाव हो गया। रोहित ने आगे लिखा कि ये हादसा सेट पर नहीं हुआ है बल्कि जब कल रात मैं अपनी फैमिली के साथ बाहर था, तब हुआ।

---विज्ञापन---
Rohit Purohit

Rohit Purohit

रोहित ने किया सबका धन्यवाद

रोहित ने अपने फैंस और बाकी सभी का थैंक्स करते हुए कहा कि आप सबकी दुआओं के लिए बहुत धन्यवाद। मैं पहले से अब बहुत बेहतर हूं और चिल करो मेरी तरह। रोहित का ये पोस्ट देखकर फैंस ने चैन की सांस ली है। नहीं तो हर कोई रोहित की चिंता कर रहा था कि आखिर उनके साथ क्या हुआ और कैसे उन्हें ये चोट लगी। साथ ही अब उनकी हालत कैसी है। इन सबके बारे में रोहित ने खुद ही जानकारी दे दी है।

---विज्ञापन---

टीवी के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं रोहित पुरोहित

इसके साथ ही अगर रोहित की बात करें तो इस वक्त वो टीवी के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। इसके साथ ही अगर शो में रोहित के किरदार की बात करें को वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। शो में वो समृद्धि शुक्ला के साथ अभिनय करते हैं। शो में अरमान को वकील के किरदार में दिखाया जा रहा है।

ये लोग भी शो में अहम रोल निभा रहे

इनके अलावा शो में गर्विता साधवानी और रोमित राज भी लीड रोल में हैं। समृद्धि शो में अभिरा के रोल में नजर आ रही है। साथ ही गर्विता रूही की भूमिका निभा रही हैं और रोमित, रोहित का रोल अदा कर रहे हैं। शो को टीवी पर खूब पसंद किया जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पति के जाते ही सारा के बेड पर कौन? बाल मिलने से मचा बवाल

First published on: Nov 15, 2024 05:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola