Vikrant Massey: बॉलीवुड सितारों से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया पर हर कोई बेहद एक्टिव रहता है। कोई कुछ भी शॉकिंग पोस्ट करता है, तो वो चंद पलों में ही वायरल हो जाता है। आज सुबह विक्रांत मैसी ने कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद वो वायरल हो गया। विक्रांत के इस पोस्ट से ना सिर्फ फैंस का दिल टूटा बल्कि हर कोई हैरान भी रह गया। विक्रांत ने इस पोस्ट में अपने रिटायरमेंट की बात कही। वहीं, अब इस पर ना सिर्फ यूजर्स बल्कि सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि विक्रांत के रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा है?
विक्रांत ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, जैसे ही विक्रांत ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का पोस्ट शेयर किया, तो इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हर कोई हैरान और परेशान हो गया कि आखिर विक्रांत ने क्यों इतना बड़ा फैसला लिया है। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने तो इसे पीआर स्टंट भी बता दिया। विक्रांत के इस पोस्ट पर तमाम सितारों ने रिएक्ट किया है।
सेलेब्स ने किया रिएक्ट
विक्रांत के इस पोस्ट पर सपना पब्बी ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैंने आपको सुना है, मैंने आपको देखा है, मैंने आपको महसूस किया है। मोटिव और धर्म की तलाश और उसके लिए समर्पण करने के लिए बधाई। आपको और शक्ति मिले, आप एक प्रेरणा है। विक्रांत के इस पोस्ट पर पत्रलेखा ने कमेंट करते हुए लिखा कि बिल्कुल नहीं, आप आज हमारे सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। मेधा शंकर ने एक्टर के पोस्ट पर हैरान से रिएक्ट करते हुए कहा कि क्या?
Vikrant Massey
भूमि पेडनेकर ने भी किया कमेंट
इसके अलावा राशि खन्ना ने भी विक्रांत के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि क्या… नहीं? जिया शंकर ने भी इस पोस्ट पर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि चाहे जो भी वजह हो, लेकिन आप अपना टाइम लेंगे और वापस आएंगे। भूमि पेडनेकर ने विक्रांत के इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। मौनी रॉय ने भी एक्टर के पोस्ट पर दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की है।
हर्षवर्धन राणे ने क्या कहा?
इतना ही नहीं बल्कि विक्रांत के रिटायरमेंट पर हर्षवर्धन राणे ने भी अपना पक्ष रखा। इस पर एक्टर ने कहा कि ये पीआर स्टंट हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा कि हर्षवर्धन राणे ने कहा कि ये पीआर एक्टिविटी हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उम्मीद जताई है कि विक्रांत मैसी भी सुपरस्टार आमिर खान की तरह फिल्में बनाना शुरू कर सकते हैं।
पीआर एक्टिविटी हो सकती है
उन्होंने आगे कहा कि मैं उनके काम करने के तरीके का सम्मान करता हूं और वो एक बेहद सुलझे और स्पष्ट इंसान हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि ये किसी फिल्म मेकर द्वारा उन पर थोपी गई कोई पीआर एक्टिविटी हो सकती है। अब सच क्या है वो तो खुद विक्रांत ही जानते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 हजार का चूना, 500 करोड़ की दुआ… जब Shahrukh Khan की जिंदगी में हुआ चमत्कार
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
17 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines