Vikram Vedha Twitter Review: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को आज तक पर्दे पर अलग-अलग फिल्मों हीरो की भूमिका निभाते देखा गया है, जिसके लिए इन्हें दर्शकों से बेशुमार प्यार भी मिला। लेकिन ये पहली बार है जब दोनों बी बड़े स्टार्स को फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में एक दूसरे अपोजिट भूमिका निभाते हुए देखा गया।
अभी पढ़ें – New Bhojpuri Song: प्यार में डूबे समर और चांदनी, साथ बेच रहे जलेबी और बिंदी, देखें वायरल गाना
एक्शन थ्रिलर फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है और इससे पहले ये फिल्म इसी नाम की 2017 की तमिल ब्लॉकबस्टर हिट रह चुकी है। ऐसे में फिल्म को लेकर जितनी अपेक्षा ऑडियंस को है उतनी ही निर्माताओं को भी है।
इसे भी लोकप्रिय फिल्म निर्माता जोड़ी पुष्कर और गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। अब 30 सितंबर को थिएट्रिकल रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसपर भी एक नजर डाल लेते हैं।
ट्विटर समीक्षा
यह फिल्म 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, इसलिए फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। अब, जैसा कि ट्विटर रिव्यूज सामने आ रहे हैं, इसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर बज्ज और हाई कर दिया है।
https://twitter.com/SumitKadel____/status/1575121695324528642?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575121695324528642%7Ctwgr%5E0273a217196df91760cf3e9b86cae86e3941c5b9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fen.janbharattimes.com%2Fentertainment%2Fvikram-vedha-reviews-early-twitter-responses
लोकप्रिय भारतीय फिल्म समीक्षकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में अपनी समीक्षा साझा करना शुरू कर दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ दिया है। समीक्षक तरण आदर्श ने एक शब्द में फिल्म समीक्षा करते हुए लिखा “शानदार” और इसे 4/5 की रेटिंग दी।
एक अन्य फिल्म समीक्षक सुमित कदेल ने फिल्म को 5 में से 4.5 की रेटिंग दी है और इसे एक विश्व समीक्षा में “विशाल” करार दिया है। उनके अनुसार फिल्म का पहला भाग फ्लॉलेस और दूसरा भाग “अकल्पनीय” है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म अब तक बनी शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों में होगी और इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता।
वहीं नेटिज़ेन्स के रिव्यूज भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं, जो नेटिजेंस के उत्साह और अपेक्षा को बढ़ा दिया है।
कुल मिलाकर, ट्विटर समीक्षाओं के अनुसार, निर्माताओं समेत स्टार कास्ट ने अपने-अपने कामों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और फिल्म की हर पहलू पर प्रशंसा हो रही है।
एडवांस बुकिंग
फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ग्रैंड थिएटर रिलीज से पांच दिन पहले यानी 25 सितंबर से ही इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने अभी तक अच्छी बिक्री की शुरुआत की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग लगभग रु. 72 लाख की रही। वहीं दूसरे दिन ये 1 करोड़ जा पहुंचा, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.12 करोड़ हो गया है।
अभी पढ़ें – Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह के देवी गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार
स्क्रीन नंबर
रिलायंस एंटरटेनमेंट विक्रम वेधा को 100 से अधिक देशों में वैश्विक रिलीज देने के लिए तैयार है। फिल्म को हाल ही में CBFC द्वारा 160 मिनट यानी 2 घंटे 40 मिनट के स्वीकृत रन-टाइम के साथ U/A certificate से प्रमाणित किया गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भारत में फिल्म को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की संभावना है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines