New Bhojpuri Song: प्यार में डूबे समर और चांदनी, साथ बेच रहे जलेबी और बिंदी, देखें वायरल गाना

Video thumbnail for youtube video zu0pxx2jepa

New Bhojpuri Song: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के स्टार कलाकार समर सिंह (Samar Singh new Bhojpuri Song) के गानों का फैंस को खूब पसंद करते हैं। समर के नए गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है और रिलीज होते ही वायरल होने लग जाते हैं। इसी कड़ी में उनका नया गाना सामने आया है, जिसका नाम है ‘तू जलेबी हम टिकुली बेचब’ (Tu Jalebi Hum Tikuli Bechab)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने की एक खास बात ये भी है कि इसमें भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस चांदनी सिंह उनके अपोजिट नजर आ रही हैं, जो समर सिंह के साथ जलेबी बेचेंगी। चांदनी के साथ समर सिंह की जोड़ी काफी जंच रही है और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी शानदार दिख रही है।

 

विज्ञापन

ये गाना आज ही कुछ घंटों पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जिसे फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि महज कुछ घंटों में इसने हजारों व्यूज हासिल कर लिया है। गाने में समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने सुर से सुर मिलाया है। गाने को समर सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसे बोल आलोक यादव ने लिखे हैं, और म्यूजिक अभिराम पांडे का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ