मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर विक्रम वेधा (Vikram Vedha Teaser) का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर एक्शन से भरपूर सीन्स के साथ दर्शकों के लिए एक प्लेजन्ट सरप्राइज के रूप में सामने आया है और दिलचस्प कहानी की झलक दिखाता है।
अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor ने अनुपमा के डायलॉग ‘मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं’ पर बनाया फनी वीडियो, देखें
फिल्म का 1 मिनट 46 सेकंड लंबा विजुअल टीजर विक्रम वेधा की दुनिया को अच्छी तरह से दर्शाता है। टीजर मजेदार डायलॉग्स, बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस और बहुत ही कैची बैंकग्राउंड म्यूजिक के साथ भावनाओं पर आधारित ड्रामा से भरपूर है। कुल मिलाकर विक्रम वेधा का शानदार टीजर एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट का वादा करता है।
टीजर को अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान और निर्माताओं पुष्कर-गायत्री के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी तारीफ और अच्छे रिव्यूज मिल रहें है। ऐसे में दर्शकों को अब बस फिल्म के 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में लगने का इंतजार है।
आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है। जो एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा – एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।
“विक्रम वेधा” को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म दुनियाभर में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines