Nawazuddin Siddiqui का 'हड्डी' लुक देख फैंस को आई अर्चना पूरण सिंह की याद, एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

nawaz
विज्ञापन

मुंबई: दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है। एक्टर एक बार फिर दमदार किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हड्डी’ (Nawazuddin Siddiqui First look from Haddi) से उनका पहला लुक सामने आया है, जिसमें वो महिला की भूमिका में देखे जा सकते हैं। जैसे ही फर्स्ट लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर इसपर प्रतिक्रियाओं की बौछार होने लगी।

अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor ने अनुपमा के डायलॉग ‘मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं’ पर बनाया फनी वीडियो, देखें

विज्ञापन

नवाज़ (Nawaz looks like Archana Puran Singh) के लुक को न केवल एक लिंग-विरोधी मेकओवर के लिए सराहा जा रहा है। इस बीच कई लोगों को नवाज का लुक देख प्राइमटाइम कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह की याद आ गई है। नवाजुद्दीन के इंस्टाग्राम पर जारी किए गए आधिकारिक ट्रेलर में, उन्हें एक ग्लिटरी लो-कट ड्रेस में देखा जा सकता है। वो एक डीवा की तरह पोज देते हुए पॉस्चर में बैठे हुए हैं। नवाज चेहरे के पास अपने बाएं हाथ को आराम देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं उनके दाहिने हाथ से खून बह रहा है।

कोहल-लाइन वाली आंखें और बोल्ड रेड लिप्स के साथ नवाज ने अपना लुक पूरा किया। उनके बैठने के पॉस्चर से लेकर आउटफिट, मेकअप और हेयर तक सब कुछ दर्शकों को अर्चना की याद दिला रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोगों ने अर्चन का टैग कर लिखना शुरू कर दिया कि क्या वो कोई नई मूवी कर रही हैं। एक ने लिखा, ‘मुझे पहली नजर में लगा कि यह अर्चना पूरन सिंह हैं।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘नवाज भाई आप अर्चना पूरन सिंह की तरह क्यों दिख रहे हैं?’ देखते ही देखते नवाज की ये तस्वीर वायरल होती चली गई, जिसके बाद अब एक्ट्रेस की ओर से भी एक बयान आया है।

विज्ञापन

अर्चना ने नवाज के लुक की खुद से तुलना किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा नवाज से मेरी तुलना मेरे लिए बहुत बड़ी तारीफ है। इस लुक में सिर्फ हेयरस्टाइल के कारण नवाज का लुक मेरी तरह लग रहा है। मैंने कपिल शो के शुरुआती हिस्से के दौरान इस साइड-पार्टेड लुक का इस्तेमाल किया है ”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ