मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha Song Out) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में मेकर्स ने ‘विक्रम वेधा’ का नया गाना ‘बंदे’ (Bande) रिलीज किया, जिसे महज आधे में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा।
अभी पढ़ें – CHUP Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी दिखी धीमी रफ्तार, जानें कुल कमाई
इस गाने में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अपने-अपने थ्रिलिंग एक्शन स्टंट्स को परफॉर्म करते हुए देखे जा सकते हैं। सैफ क्राइम को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, वहीं ऋतिक अपने डर की दुनिया बसाना चाहते हैं। गाने को शिवम ने गाया है। जबकि गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक सैम सी एस ने दिया है।
विक्रम वेधा के बारे में
‘विक्रम वेधा’ एक तमिल सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी की बात करें तो यह लोकप्रिय भारतीय लोक कथा ‘विक्रम-बेताल’ से प्रेरित है, जिसमें ऋतिक गैंगस्टर ‘वेधा’ की भूमिका निभाएंगे। जबकि सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर ‘विक्रम’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कीमत 175 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
ऋतिक और सैफ के साथ राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित। यह फिल्म इसी महीने के आखिर में 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines