Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी बढ़ा फुटफॉल, हुई इतनी कमाई

Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई

Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई

मुंबई: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha Box Office Collection) की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग भले ही कम रही हो, लेकिन धीरे-धीरे ये रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

शनिवार यानी दूसरे दिन ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के कलेक्शन में करीब 20 फीसदी का उछाल देखा गया था। अब बॉक्सऑफिसइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी अच्छा बिजनेस किया और लगभग 14.5 -15 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। इसी आंकड़े के साथ फिल्म के पहले वीकेंड की कुल कमाई 38 करोड़ हो गई।

‘विक्रम वेधा’ को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। ट्रेड अनालिस्ट्स ने रविवार को इस आंकड़े की उम्मीद जताई थी, क्योंकि वीकेंड के साथ-साथ गांधी जयंती को लेकर भी छुट्टी थी। बता दें, सैफ और ऋतिक की ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम की एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसे भारतीय पौराणिक कहानी पर विक्रम और बेताल के तर्ज पर बनाया गया है।

नियो-नोयर एक्शन क्राइम थ्रिलर में सैफ को एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो ऋतिक रोशन द्वारा निभाए गए एक दृढ़ गैंगस्टर को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ